आज हम आपको झजरिया रेसिपी (Jhajariya Recipe) बता रहे है। यह एक हलवा है जो नरम स्वीट कॉर्न पाउडर से तैयार किया जाता है। इस व्यंजन में दूध और घी का उपयोग एक अलग स्वाद लाता है, यह क्रीमी और रिच लगता है। इसे ड्राई फ्रूट क्रंच और पौष्टिक मिठाई बनाते हैं आप इसे थोड़ी देर में ही बना सकते हैं।
Jhajariya Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
झजरिया की सामग्री – Ingredients for Jhajariya |
|
1/2 कप स्वीट कॉर्न | जरूरत के मुताबिक दूध |
1/2 कप चीनी | 4 टेबल स्पून घी |
एक चुटकी इलायची पाउडर | केसर के रेशे(वैकल्पिक) |
किशमिश और मेवा |
झजरिया बनाने की विधि |
1: सबसे पहले स्वीट कॉर्न लेकर इनका महीन पाउडर बना लिजिएं। |
2: फिर एक पैन में घी गर्म करके कॉर्न पाउडर को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। |
3: अब 1 कप दूध डालकर 5 मिनट तक पकने दें। आपको अगर लगता है कि दूध कम है तो दूध का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते है। |
4: ध्यान रहे इसमें स्थिरता हलवे की तरह नरम होनी चाहिए। यह सूखा और तरल दोनों ही नहीं होना चाहियें। आप इसके अनुसार दूध को एडजस्ट करें। |
5: फिर चीनी डालकर 2 मिनट और पका लें। |
6: अब इलायची पाउडर छिड़कर आंच से उतार लें। |
7: अंत में किशमिश, मेवा और केसर से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:जरूरत के मुताबिक दूध, स्वीट कॉर्न, घी, चीनी, केसर के रेशे(वैकल्पिक), किशमिश और मेवा, एक चुटकी इलायची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Jhajariya Recipe in Hindi with your friends.