आज हम आपको कड़ाही पनीर रेसिपी (Kadai Paneer Recipe) बता रहे है। भारतीय खाने में कड़ाही पनीर काफी लोकप्रिय है। इसमें पनीर को शिमला मिर्च और कई खुशबूदार मसालों की टैंगी ग्रेवी में मिलाकर पकाते है। यह एक ऐसी डिश है जिसे वेज और नॉनवेज खाने वाले दोनों लोग ही पसंद करते है। आप पर इसे आपने घर पर होने वाली डिनर पार्टी के मेन्यू में भी शामिल कर सकते हैं।
Kadai Paneer Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
कड़ाही पनीर की सामग्री |
|
500 ग्राम पनीर, तला हुआ | 3-4 टुकड़े हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून अदरक पेस्ट | 1/2 टी स्पून दही |
1/4 कप तेल | 2 टी स्पून जीरा |
2 टुकड़े तेजपत्ता | 1/2 टी स्पून हल्दी |
1 टेबल स्पून नमक | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर, बड़ा |
1 टेबल स्पून धनिया पत्ती, कद्दूकस |
कड़ाही पनीर बनाने की विधि – Easy Kadai Paneer Recipe |
Step 1: सबसे पहले तेल गर्म करके उसमें तेजपत्ता और जीरा डालें। |
Step 2: फिर जब जीरा चटकने लगे तो उसमें अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें। |
Step 3: फिर इसमें हल्दी, दही, गरम मसाला, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर तेल अलग होने तक भून लें। |
Step 4: फिर इसमें हरी मिर्च और पनीर डालकर तेज आंच पर भूनें, जब तक की पनीर मसालों के साथ अच्छे से मिक्स न हो जाए। |
Step 5: अंत में कढ़ाई पनीर को हरे धनिये से सजाकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:हरी मिर्च, पनीर, दही, अदरक पेस्ट, जीरा, तेल, हल्दी, तेजपत्ता, गरम मसाला, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kadai Paneer Recipe in Hindi with your friends.