आज हम आपको माइक्रोवेव तंदूरी चिकन रेसिपी (Microwave Tandoori Chicken Recipe) बता रहे है। यह एक लाजवाब स्टार्टर है इस डिश को अक्सर पार्टी में सर्व किया जाता है। इसमें चिकन को मसालों में मैरीनेट करने के बाद आमतौर पर तंदूर में ग्रिल करते है लेकिन इस रेसिपी में इसे बनाने के लिए हमने माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया है। आप इसे केवल 30 मिनट में बना सकते हैं।
Microwave Tandoori Chicken Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
माइक्रोवेव तंदूरी चिकन की सामग्री – Ingredients for Microwave Tandoori Chicken |
|
1 kg चिकन( टुकड़ों में कटा हुआ) | 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट |
1 टी स्पून अदरक का पेस्ट | 1 कप हंग कर्ड |
1 टेबल स्पून नमक | 1 टी स्पून गरम मसाला |
2 टी स्पून धनिया पाउडर | 1/4 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर |
क्रीम | चिकन पर लगाने के लिए तेल |
गार्निशिंग के लिए : | |
नींबू के टुकड़े | अनियन रिंग्स |
माइक्रोवेव तंदूरी चिकन बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चिकन में लहसुन, दही, नमक, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, गरम मसाला, क्रीम और कालीमिर्च डालकर कर अच्छी तरह मिला लिजिएं और फिर इसे 2 से 3 घंटे के लिए मैरीनेट होने के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब एक बर्तन के अंदर सॉसर रखकर चिकन को गोलाई में इस पर रखें। |
3: फिर इसे ढककर तेज स्पीड पर 5 मिनट के लिए पकाकर एक बार बंद कर दें। |
4: अब इसे दोबारा ढककर तेज स्पीड पर ही 3 मिनट और पकाएं। |
5: फिर इसे बिना ढके 2 मिनट पकाएं। |
6: अब 5 मिनट इसे ऐसे ही रखा रहने दीजिये, अंत में नींबू के टुकड़ों और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:लहसुन का पेस्ट, चिकन( टुकड़ों में कटा हुआ), हंग कर्ड, अदरक का पेस्ट, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, क्रीम, कालीमिर्च पाउडर, नींबू के टुकड़े, तेल, अनियन रिंग्स |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Microwave Tandoori Chicken Recipe in Hindi with your friends.