आज हम आपको माइक्रोवेव चॉकलेट केक रेसिपी (Microwave Chocolate Cake Recipe) बता रहे है। चॉकलेट केक काफी लोगो को पसंद होता है। चॉकलेट केक को आमतौर पर बेक करके बनाया जाता है इस कारण से कुछ समय लग जाता है। लेकिन, अगर आप कुछ मिनटों में केक बनाना चाहते हैं तो हमारी यह रेसिपी आपके काफी काम आएगी। आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल करके केवल 5 मिनट में चॉकलेट केक बना सकते हैं।
Microwave Chocolate Cake Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
माइक्रोवेव चॉकलेट केक की सामग्री – Ingredients for Microwave Chocolate Cake |
|
2 कप मैदा | 1 3/4 कप कैस्टर या पाउडर शुगर |
2/3 कप तेल, मक्खन या मारर्गीन | 2/3 कप कोको पाउडर |
1 कप पानी | 1 टी स्पून वनीला एसेंस |
1.5 टी स्पून बेकिंग सोडा | 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर |
1 टी स्पून नमक | 3 अंडा |
माइक्रोवेव चॉकलेट केक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक टिन के बेस में तेल लगाएं या फिर टिन में बटर पेपर लगाएं और इसमें चीनी और मैदा छिड़के। |
2: अब एक बाउल में कोको, मैदा, पाउडर चीनी और बेकिंग सोडा निकाल लिजिएं। |
3: फिर इसमें चीनी, नमक, पानी, फैट और वनीला डालें। अब इसे बीटर या चम्मच का इस्तेमाल करके अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
4: आप एक समय में एक अंडे को केक के बैटर में तोड़कर स्मूद होने तक फेंटे। अब बैटर थोड़ा चमकदार लगने लगेगा। |
5: फिर बैटर को दो अलग बर्तन में बांट दीजिये। |
6: अब एक केक को एक बार में बेक करके इसे 2 से 3 मिनट के लिए कुक कीजिए। इसे बीच में रोक कर कंटेनर की साइड बदलकर अगले 2 मिनट पकाएं। |
7: अब एक बार फिर इसकी साइड बदलकर 1 मिनट के लिए पकाएं। फिर 5 मिनट बाद केक के टिन को बाहर निकाल लें। |
Key Ingredients:कैस्टर या पाउडर शुगर, मैदा, मक्खन या मारर्गीन, तेल, पानी, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, वनीला एसेंस, नमक, बेकिंग पाउडर, अंडा |
Follow our Social Pages for More Cake Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Microwave Chocolate Cake Recipe in Hindi with your friends.
Amazing recipe! I will definitely try this.