आज हम आपको वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी (Vegetable Biryani Recipe) बता रहे है। यह एक काफी आसान रेसिपी है, आपको इसमें चावलों के साथ सब्जियों का मिश्रण मिलेगा।
Vegetable Biryani Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
वेजिटेबल बिरयानी की सामग्री – Ingredients for Vegetable Biryani |
|
1 टी स्पून जीरा | 1/4 कप प्याज, कद्दूकस |
1 टी स्पून अदरक लहसुन | 2 कप मिक्स वेजिटेबल, बारीक कटा हुआ |
2 टी स्पून धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | स्वादानुसार नमक |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून नींबू का रस | 1 कप उबले हुए चावल |
1/2 कप हरा धनिया |
वेजिटेबल बिरयानी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले तेल गर्म करके इसमें जीरा डाले। |
2: फिर इसमें प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक भूनें। |
3: अब इसमें सब्जियां डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें। |
4: फिर इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर, नमक, हल्दी, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें। |
5: फिर इन्हें ढककर 5 मिनट तक पकाएं और अब इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स करने के बाद हरा धनिया डालें। |
6: फिर जब पानी पूरी तरह से सूख जाये तब इसमें से आधे चावल निकाल चावल की एक परत लगाए। |
7: फिर इसी तरह दोबारा सब्जी की परत लगा लें और फिर चावल की परत लगा लें। |
8: अब इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं और अंत में हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, जीरा, मिक्स वेजिटेबल, अदरक लहसुन, गरम मसाला, धनिया पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, उबले हुए चावल, नींबू का रस, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Vegetable Biryani Recipe in Hindi with your friends.