आज हम आपको मैसूर मसाला डोसा रेसिपी (Mysore Masala Dosa Recipe) बता रहे है। आप में से ऐसे लोग होंगे जिन्हें डोसा खूब पसंद होगा। आप रवा डोसा, मसाला डोसा, पनीर डोसा ऐसे काफी प्रकार से डोसा बना सकते हैं लेकिन मैसूर डोसे की बात ही अलग होती है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से लाल चटनी की परत लगी होती है जो इसके स्वाद काफी बढ़ा देती है। डोसा खाने में चटपटा होता है यह लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में से एक है।
Mysore Masala Dosa Recipe – Snacks Recipes
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
मैसूर मसाला डोसा की सामग्री |
|
1 कप (हल्के उबले हुए) चावल | 1/4 कप उड़द दाल |
3 टेबल स्पून तूर दाल | 3 टेबल स्पून सूजी |
1 टी स्पून मेथी दाना | स्वादानुसार नमक |
मसाला बनाने के लिए: |
|
250 आलू | 1 कप प्याज, कटा हुआ |
1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | स्वादानुसार नमक |
तेल | 1 टी स्पून सरसों के दाने |
एक टहनी कढ़ीपत्ता | |
लाल चटनी के लिए: |
|
5-6 लहसुन की कलियां | एक चुटकी अदरक |
2 लाल साबुत मिर्च | 1 टेबल स्पून चना दाल , तला हुआ |
स्वादानुसार नमक |
मैसूर मसाला डोसा बनाने की विधि – Mysore Masala Dosa Recipe – Indian Recipes |
Step 1: सबसे पहले सूजी को छोड़कर सारी सामग्री को 4 घंटे के लिए भिगो दीजिये। |
Step 2: अब इसमें सूजी, पानी और नमक मिला लें। फिर एक बैटर बनाकर इसे तरफ रख दें पूरी रात इसे खमीर होने दीजिये। |
मसाला बनाने के लिए: |
Step 1: पहले आलू को उबालकर उन्हें मैश करें। |
Step 2: अब लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया को पीसकर एक पेस्ट बना लिजिएं। |
Step 3: फिर एक पैन में तेल गर्म करके इसमें सरसों के दाने डालें। |
Step 4: अब इसमें प्याज को डालकर भून लिजिएं। |
Step 5: फिर इसमें पेस्ट डाले और उसे कुछ देर फ्राई कीजिए। |
Step 6: अब इसमें आलू, टमाटर, कढ़ीपत्ता और नमक डालें। |
लाल चटनी बनाने के लिए: |
Step 1: पहले चने की दाल को हल्का ब्राउन होने तक रोस्ट कीजिए। |
Step 2: आप चाहे तो लहसुन, अदरक और प्याज को भी पीसने से पहले एक मिनट के लिए रोस्ट कर सकते हैं। |
Step 3: अब सभी सामग्री को पीसकर पेस्ट बना लिजिएं। |
डोसा बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले एक पैन पर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करके इस पर बैटर फैलाएं। |
Step 2: अब डोसे के चारों तरफ तेल डालकर अच्छे से फ्राई कीजिए। |
Step 3: अब डोसे पर लाल चटनी लगाएं। |
Step 4: अब थोड़ी सी आलू की फीलिंग लगाएं और अंत में गर्म-गर्म डोसा सर्व करें। |
Key Ingredients:उड़द दाल, चावल, सूजी, तूर दाल, नमक, मेथी दाना, प्याज, आलू, अदरक, लहसुन, नमक, हरा धनिया, सरसों के दाने, तेल, लाल चटनी के लिए, कढ़ीपत्ता, अदरक, लहसुन की कलियां, चना दाल, लाल साबुत मिर्च, नमक |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Mysore Masala Dosa Recipe in Hindi with your friends.