आज हम आपको तवा ब्रेड रोल रेसिपी (Tawa Bread Rolls Recipe) बता रहे है। आपने डीप फ्राइड ब्रेड रोल तो काफी बार ट्राई किए होंगे लेकिन अब समय है ब्रेड रोल के हेल्दी वर्जन को आजमाने का। आप इसे बिना किसी गिल्ड के खा सकते है इसका मजा लें।
Tawa Bread Rolls Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
तवा ब्रेड रोल की सामग्री – Ingredients for Tawa Bread Rolls |
|
5 ब्रेड स्लाइस | 1 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर |
1 कप मैश किए हुए आलू | 1/2 कप प्याज, बारीक कटा हुआ |
1/2 कप गाजर, बारीक कटा हुआ | 1/2 कप बीन्स, बारीक कटा हुआ |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून काली मिर्च |
1/2 टेबल स्पून धनिया पाउडर | स्वादानुसार नमक |
तवा ब्रेड रोल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ब्रेड के कुछ स्लाइस लेकर इसके किनारों को काट लें और फिर इन्हे बेल लें। |
2: अब इन रोल्स की स्टफिंग के लिए कुछ उबले आलू को मैश करके इसमें प्याज, गाजर और बीन्स जैसी सब्जियां डालें। |
3: फिर मसाले में काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। |
4: अब इन्हें अच्छी तरह मिलाकर इस स्टफिंग को ब्रेड में भरकर रोल कर लें। |
5: फिर रोल किए गए ब्रेड रोल्स को कोर्नफ्लोर के घोल से करके बंद कर लें। |
6: अब ब्रेड रोल्स को तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। |
7: अंत में अपनी पसंदीदा डिप के साथ सर्व करें और इनका मजा लें। |
Key Ingredients:कॉर्नफ्लोर, ब्रेड स्लाइस, प्याज, मैश किए हुए आलू, बीन्स, गाजर, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tawa Bread Rolls Recipe in Hindi with your friends.