आज हम आपको जौ और मूंगदाल खिचड़ी रेसिपी (Barley And Moong Dal Khichdi Recipe) बता रहे है। जौ और मूंगदाल से बनने वाली यह खिचड़ी एक बढ़िया डिश है। किसी भी समय के लिए पोषक तत्वों से भरपूरी यह खिचड़ी एकदम बढ़िया है और यह आपकी एनर्जी को बनाएं रखने में मदद करती है।
Barley And Moong Dal Khichdi Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
जौ और मूंगदाल खिचड़ी की सामग्री – Ingredients for Barley And Moong Dal Khichdi |
|
1/2 टी स्पून सरसों के दाने | 1/2 टी स्पून जीरा |
एक चुटकी हींग | 1/2 टी स्पून हल्दी |
1 टी स्पून घी | 1/2 कप मूंग दाल , soaked |
1/2 कप जौ , soaked | 1/2 कप फ्रेंच बीन्स |
1/2 कप गाजर | 2 कप पानी |
1/2 टी स्पून काली मिर्च |
जौ और मूंगदाल खिचड़ी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक मोटी तली के बर्तन में एक चम्मच घी गर्म करें। |
2: फिर जीरा, सरसों के दाने, हींग, कढ़ीपत्ते और हल्दी डालें। |
3: अब बारीक कटी सब्जियां डालकर 2 मिनट तक भूनें। अब भीगी हुई मूंग दाल और जौ डालें। |
4: फिर पानी डालते हुए मिश्रण को हिलाते रहें। |
5: अब जौ और मूंग दाल के नरम होने के बाद अपने स्वादानुसार नमक डालें। |
6: फिर घी, काली मिर्च पाउडर और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:जीरा, सरसों के दाने, हल्दी, एक चुटकी हींग, मूंग दाल, घी, फ्रेंच बीन्स, जौ, पानी, काली मिर्च, गाजर |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Barley And Moong Dal Khichdi Recipe in Hindi with your friends.