आज हम आपको जीरा वॉटर रेसिपी (Jeera Water Recipe) बता रहे है। जीरा वॉटर सबसे जरूरी और क्विक वेट लॉस ट्रिक में से एक हो सकती है इसे आप अपना सकते हैं, इसे आप काफी आसानी से और बिना किसी प्रयास से बना सकते है।इसके अलावा, यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और वजन घटाने में सहायता करने में भी मदद करता है।
Jeera Water Recipe
पकाने का समय: 05 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 10 मिनट |
जीरा वॉटर की सामग्री – Ingredients for Jeera Water |
|
2 टेबल स्पून जीरा | 2 कप पानी |
1 टी स्पून शहद | 1 टी स्पून नींबू का रस (वैकल्पिक) |
जीरा वॉटर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पानी में जीरा को रात भर के लिए भिगो दें। फिर सुबह जीरा छान लिजिएं, इसे ताज़ा और मीठा स्वाद देने के लिए इसमें नींबू और शहद मिलाएं। आप इसे अपने दिन या सुबह की कसरत शुरू करने से पहले पिएं। |
झटपट जीरा पानी के लिए: |
1: पहले पैन में 2 कप पानी उबालें। |
2: फिर जीरा डालकर 5 मिनट तक उबलने दें। फिर जीरे को छानकर इसमें शहद मिलाकर गर्मागर्म पीएं। |
3: आप इसे सुबह और शाम में भी पिएं। |
Key Ingredients:पानी, जीरा, नींबू का रस (वैकल्पिक), शहद |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Jeera Water Recipe in Hindi with your friends.