आज हम आपको एग पोटैटो पकौड़ा रेसिपी (Egg Potato Pakoda Recipe) बता रहे है। यह एक फटाफट बनने वाली स्नैक रेसिपी है, इसे उबले हुए अंडे, आलू और बेसन से तैयार किया जाता है। आप इसे कॉफी या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।
Egg Potato Pakoda Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
एग पोटैटो पकौड़ा की सामग्री – Ingredients for Egg Potato Pakoda |
|
3 उबले अंडे | 1 कप बेसन |
2-3 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर | 1 मध्यम उबला हुआ आलू (कद्दूकस किया हुआ) |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून जीरा पाउडर |
2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | स्वादानुसार लाल मिर्च |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टी स्पून चाट मसाला |
1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर |
एग पोटैटो पकौड़ा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले बेसन, नमक, कॉर्नफलोर, हल्दी पाउडर, आधा टीस्पून जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को मिलाकर एक स्मूद बैटर बना लें। |
2: अब उबले अंडे को आधा कर लें और अंडे की जर्दी को स्कूप से बाहर निकाल कर मैश करके कसा हुआ आलू के साथ मिला लें। |
3: फिर अंडे की जर्दी और आलू के मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, नमक, आधा चम्मच जीरा, हरी मिर्च, गरम मसाला पाउडर और चाट मसाला मिलाएं। |
4: अब उबले हुए अंडे की सफेदी के खोखले भाग में इस मिश्रण को वापस भरकर अच्छी तरह से दबा दीजिये। |
5: फिर भरवां अंडे को बेसन के बैटर में डालें, फिर गर्म तेल में फ्राई करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:बेसन, उबले अंडे, 1 मध्यम उबला हुआ आलू (कद्दूकस किया हुआ), कॉर्न फ्लोर, जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Egg Potato Pakoda Recipe in Hindi with your friends.