आज हम आपको स्वीट कचौरी रेसिपी (Sweet Kachori Recipe) बता रहे है। आप इसमें अपनी फेवरेट क्रिस्पी कचौरी को मीठे का ट्विस्ट दे सकते है, आपको मुंह में पानी ला देने वाली इस रेसिपी में इलाइची, ड्राई फ्रूट्स, खोए और केसर का स्वाद मिलेगा।
Sweet Kachori Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
स्वीट कचौरी की सामग्री – Ingredients for Sweet Kachori |
|
250 gms मैदा | 1 टेबल स्पून बेसन |
1 टेबल स्पून घी | पानी (आटा गूंथने के लिए) |
तेल (डीप फ्राई करने के लिए) | |
फीलिंग बनाने के लिए: | |
100 ग्राम कैस्टर शुगर | 150 ग्राम खोया |
100 ग्राम ड्राई फ्रूट्स, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/4 टी स्पून हरी इलाइची |
केसर सिरप के लिए: | |
250 ग्राम चीनी | 250 ml (मिली.) पानी |
आधा चम्मच (एक बड़े चम्मच पानी में भीगा हुआ) केसर के रेशे |
स्वीट कचौरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले बेसन और मैदे को एक बाउल में छान लिजिएं। फिर उंगलियों की मदद से आटे में घी को अच्छे से मिला लिजिएं। फिर थोड़ा सा पानी डालकर एक नरम डो बना लिजिएं। |
2: फिर 15 मिनट के लिए आटे को ढककर एक तरफ रख दीजिये। अब फीलिंग वाली सभी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिला लिजिएं। |
3: अब चाशनी के लिए के पानी में चीनी को पूरी तरह घुलने दीजिये। फिर इसे 5 मिनट उबलने लिजिएं, फिर इसमें केसर का लिक्विड डालकर मिला लें। |
4: फिर एक डिस्क के आकार में डो को बेलकर इसके बीच में फीलिंग रखें, फिर किनारों में पानी लगाकर इसे अच्छी तरह सील कर लिजिएं। |
5: अब धीमी आंच पर गर्म तेल में सभी कचौरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करके निकाल लें। |
6: फिर सर्व करते वक्त कचौरी को टॉप से तोड़कर इसमें एक बड़ा चम्मच केसर सिरप डालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:बेसन, मैदा, पानी (आटा गूंथने के लिए), घी, कैस्टर शुगर, तेल (डीप फ्राई करने के लिए), ड्राई फ्रूट्स, खोया, चीनी, हरी इलाइची, केसर के रेशे, पानी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sweet Kachori Recipe in Hindi with your friends.