आज हम आपको जलेबी चाट रेसिपी (Jalebi Chaat Recipe) बता रहे है। चाट की यह एक यूनिक रेसिपी है, आप इसमें बिना मीठे की जलेबी के साथ हरी चटनी, दही, मीठी चटनी और ढेर सारे मसालों का स्वाद मिलेगा। इस स्वादिष्ट चाट रेसिपी को त्योहार के मौके पर अपने घर में ट्राई कर सकते है।
Jalebi Chaat Recipe
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
जलेबी चाट की सामग्री – Ingredients for Jalebi Chaat |
|
1 kg मैदा | 200 ग्राम उड़द की दाल की पीठी |
1/2 कप घी | 1 1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा |
1/2 टी स्पून फूड कलर | तेल |
2 टेबल स्पून पुदीने की चटनी | 2 टेबल स्पून इमली की चटनी |
3 टेबल स्पून दही | एक चुटकी सेंधा नमक |
पीली मिर्च पाउडर | एक चुटकी चाट मसाला |
गार्निशिंग के लिए माइक्रो ग्रीन्स | 2 टेबल स्पून उबले आलू और चना मिक्स |
जलेबी चाट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में मैदा और बेकिंग सोडा मिला लें। फिर इस मिश्रण में घी डालें। अब गाढ़ा घोल बनाने के लिए उड़द की दाल की पीठी में पानी डालें। फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, जब तक यह गाढ़ा न हो लेकिन ध्यान रहे यह उडेलन वाली स्थिति में हो। फिर इसे 30 मिनट के लिए अलग रख दीजिये। |
2: अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम कर लें। फिर एक मलमल के कपड़े में जलेबी का घोल भर लें और कपड़े में एक छोटा सा छेद कर लिजिएं। अब मलमल के कपड़े को दबाकर एक गोल घेरा बनाएं । आप परफेक्ट सर्कल बनाने के लिए अंदर से बाहर की ओर मूव कीजिए। फिर जलेबी को कुरकुरा और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। |
3: फिर जलेबी को एक थाली में रखकर उसपर इमली की चटनी और पुदीने की चटनी, एक चुटकी सेंधा नमक, चाट मसाला और पीली मिर्च पाउडर डालें। |
4: अंत में सर्व करने के लिए सबसे पहले मीठी दही के साथ शुरू कीजिए और फिर आलू चना मिक्स डालकर जलेबी डालें और फिर माइक्रो ग्रीन्स से गार्निश कीजिए। |
Key Ingredients:उड़द की दाल की पीठी, मैदा, बेकिंग सोडा, घी, पुदीने की चटनी, फूड कलर, दही, इमली की चटनी, पीली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, माइक्रो ग्रीन्स, चाट मसाला, उबले आलू और चना मिक्स |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Jalebi Chaat Recipe in Hindi with your friends.