आज हम आपको स्वीट फराली पैनकेक रेसिपी (Sweet Faraali Pancakes Recipe) बता रहे है। ब्रेकफास्ट में मुलायम और मीठे पैनकेक खाना किसे पसंद नहीं होगा। स्वीट फराली पैनकेक उन रेसिपीज़ में से एक है जो आसानी से तैयार हो जाती है और स्वादिष्ट भी होती है। अब नवरात्रि का त्योहार नजदीक है, जब आप व्रत कर रहे हैं तो आप इस स्वादिष्ट पैनकेक को खाए बिना रह नहीं सकते है। यह फराली पैनकेक कुटू का आटा, समा, नारियल, केला, सेंधा नमक, गुड़ से बनाया जाता है।
Sweet Faraali Pancakes – Sweet Recipes
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
स्वीट फराली पैनकेक की सामग्री – Ingredients for Sweet Faraali Pancakes |
|
1 कप समवा मिलेट | 1/2 कप कुट्टू |
1 कप नारियल, कद्दूकस | 1/2 कप गुड़, कद्दूकस |
1/2 कप केला, मैश | एक चुटकी सेंधा नमक |
1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर | (ग्रिसिंग और कुकिंग) घी |
स्वीट फराली पैनकेक बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले कुट्टू और समवा मिलेट को साफ करके अलग-अलग धोकर कर कम से कम एक घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसे छानकर एक तरफ रख दें। |
Step 2: अब समवा मिलेट में एक चौथाई कप पानी डालकर ब्लेंड करके स्मूद कर लिजिएं। |
Step 3: फिर इसी तरह कुट्टू में भी 2 बड़े चम्मच पानी डालकर मिक्सी में डालकर स्मूद कर लिजिएं। फिर समवा मिलेट और कुट्टू को मिक्स कर लें। |
Step 4: अब एक नॉनस्टिक तवा गर्म करके इस पर हल्का घी डालकर चिकना कर लिजिएं, फिर इस पर एक बड़ा चम्मच बैटर डालकर गोलाकर में पैनकेक तैयार कर लें। |
Step 5: अब हल्का से घी डालें और फिर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। |
Step 6: इसी तरह अब बाकी बचे बैटर से और पैनकेक बना सकते हैं। |
Step 7: अंत में इन्हें तुरंत सर्व करें। |
Key Ingredients:कुट्टू, समवा मिलेट, गुड़, नारियल, सेंधा नमक, केला, घी, इलाइची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sweet Faraali Pancakes Recipe in Hindi with your friends.