आज हम आपको केसर पिस्ता फिरनी रेसिपी बनाना (Kesar pista phirni Recipe) बता रहे है। आपके घर कोई त्योहार या फिर खुशी का मौका हो तो आप घर पर केसर पिस्ता फिरनी की डिश बना सकते हैं। इसमें दूध, चीनी, चावल, इलाइची पाउडर और गुलाब जल डालकर आप एक स्वादिष्ट केसर फिरनी बना सकते हैं। आप चाहे तो इसमें केसर के अलावा गुलाब की पंखुडियों को डालकर सर्व कर सकते हैं।
Kesar Pista Phirni Recipe
पकाने का समय: 01 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 10 मिनट |
केसर पिस्ता फिरनी की सामग्री |
|
1 1/4 कप दूध , full cream | गार्निशिंग के लिए: |
1 ग्राम केसर, चावल , soaked | 1/2 ग्राम केसर |
1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर | 15 ग्राम पिस्ता |
1/2 कप चीनी, 30 ग्राम पिस्ता | 2 टी स्पून गुलाब की पंखुडियां |
1/2 टेबल स्पून गुलाब जल |
केसर पिस्ता फिरनी बनाने की विधि |
सबसे पहले चावल लें फिर उन्हें धोकर 1 ½ घंटे के लिए भिगोकर रख दें। |
अब एक भारी तली के पैन में दूध उबाल लें और एक तरफ रख दें। अब चावलों का पानी निकाल लें और हल्का दरदरा पीस लें। |
फिर केसर डालकर साइड रख दें। अब पिस्ते को छीलकर काट लें। फिर दूध में दरदरे पीस हुए चावल डालकर लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गांठे न पड़े साथ तले में दूध न लगे। |
अब चीनी डालें और मिलाएं। फिर केसर और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स करें। अब गुलाब जल डालें। फिर जब पूरा मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो आंच बंद कर दें।; |
अब इसे मिट्टी के बर्तन में डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर पिस्ते, सूखी गुलाब की पंखुडियों और केसर से गार्निश करें। सर्व करें। |
Key Ingredients:चावल, दूध, पिस्ता, केसर, इलाइची पाउडर, चीनी, पिस्ता, गुलाब जल, गुलाब की पंखुडियां, केसर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kesar pista phirni Recipe in Hindi with your friends.
Rice ki quantity Kya hai ?..
100 Gram