भारत में मलाई कोफ्ता एक बहुत ही लोकप्रिय डिश है जो हर डिनर पार्टी या वेजिटेरियन रेस्टोरेंट के मेन्यू में जरूर मिलेगी। इस मलाई कोफ्ते में मैदे और पनीर तैयार की गई बॉल्स को फ्राई करके, क्रीम वाली ग्रेवी में डालें जाते हैं। आज होली के मोके पर हम आपको होली स्पेशल मलाई कोफ्ता रेसिपी (Holi special malai kofta Recipe) बता रहे है। अगर आप इस होली पार्टी पर कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं तो मलाई कोफ्ता आपके मेन्यू के लिए काफी अच्छी डिश है।
Holi Special Malai Kofta Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा |
होली स्पेशल मलाई कोफ्ता की सामग्री |
होली स्पेशल मलाई कोफ्ता बनाने की विधि |
4 बड़ा आलू , उबला हुआ | कोफ्ते बनाने के लिए: |
250 ग्राम पनीर, 2 टमाटर | सबसे पहले कोफ्ते बनाने के लिए उबले हुए आलूओं को 4 से 6 घंटे के लिए फ्रीज में रखें। |
50 ग्राम मैदा, 3 प्याज़ | अब उबले हुए आलुओं को मैश करें और इसमें मैदा और पनीर मिलाएं। ध्यान यह मिश्रण न तो ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा नरम हो। |
1 टेबल स्पून हरा धनिया | फिर इसमें हरा धनिया, नमक डालकर मिलाएं। अब किशमिश और काजू को छोटे टुकड़ों में काट ले और इसमें 1/2 चम्मच चीनी मिला लें। |
1 टेबल स्पून अदरक लहसुन का प्याज़ | अब कोफ्ते तलने के लिए तेल गर्म करें। फिर मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें और इसके बीच में ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण भरे। |
200 ml (मिली.) मलाई या क्रीम | फिर कोफ्तों को फ्राई करें और अगर वे फ्राई करते समय बीच टूटे तो उस पर मैदा छिड़क लें। |
2 टेबल स्पून किशमिश और काजू | ग्रेवी बनाने के लिए: |
50 ग्राम काजू का पेस्ट | सबसे पहले थोड़ी सी प्याज़, टमाटर के पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट को फ्राई करें। |
1/2 टी स्पून हल्दी | अब 2 छोटे चम्मच गर्म तेल में काजू का पेस्ट मिक्स करें और इसे तैयार किए गए मसाले में डालें। |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | फिर कसूरी मेथी को छोड़कर इसमें सभी सूखे मसाले तैयार पेस्ट में डालकर तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए। |
1/2 टी स्पून किचन किंग मसाला | फिर इसमें आधा कप पानी डाले और धीमी आंच पर ग्रेवी तैयार होने तक पकाएं। |
1 टेबल स्पून कसूरी मेथी (सूखी) | अब इसमें मलाई या क्रीम के साथ एक बड़ा चम्मच चीनी और कसूरी मेथी डालें। |
स्वादानुसार नमक, 1 टेबल स्पून चीनी | अब धीमी आंच पर ग्रेवी को तेल अलग होने तक पकाएं और फिर जब यह हो जाएं तो इसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते डालें। |
अंत में गर्म-गर्म रोटी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:पनीर, आलू, हरा धनिया, मैदा, अदरक लहसुन का प्याज़, प्याज़, मलाई या क्रीम, टमाटर, काजू का पेस्ट, किशमिश और काजू, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी , कसूरी मेथी (सूखी), किचन किंग मसाला, चीनी, नमक |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Holi Special Malai Kofta Recipe in Hindi with your friends.