Tiny Vada Pav Recipe in Hindi
Dinner Recipes Indian Recipes Instant Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes Veg Recipes

Tiny Vada Pav Recipe – टाइनी वड़ा पाव रेसिपी – Indian Recipes

आज हम आपको टाइनी वड़ा पाव रेसिपी (Tiny Vada Pav Recipe) बता रहे है। मुंबई में वड़ा पाव एक लोकप्रिय ​स्ट्रीट फूड है। पूरे भारत में वड़ा पाव को काफी पसंद किया जाता है। वड़ा आलूओं और मसाले से बनाकर पाव को सेककर बीच में लगाया जाता है। यह एक काफी फीलिंग मील है आप जिसे लंच, ब्रंच या फिर ईविनिंग स्नैक के रूप में भी सर्व कर सकते हैं। यह खाने में काफी क्रंची और स्पाइसी होता है जिसे एक बार बनाने के बाद दोबारा घर पर बनाना चाहेंगे।

Tiny Vada Pav Recipe in Hindi

पकाने का समय: 35 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 45 मिनट

टाइनी वड़ा पाव की सामग्री – Ingredients for Tiny Vada Pav

आलू का मिश्रण बनाने के लिए:
1 टेबल स्पून लहसुन , बारीक कटा हुआ 1 टी स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ
1 टी स्पून जीरा 1 टेबल स्पून धनिया, जीरा पाउडर
1 टी स्पून लाल मिर्च/तेज लाल मिर्च 1/2 टी स्पून हल्दी
1 टेबल स्पून नींबू का रस 1 टेबल स्पून तेल
स्वादानुसार नमक
वड़ा पाव बनाने के लिए:
3/4 कप बेसन नमक
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 1 1/4 कप पानी
तलने के लिए तेल 3 पाव
1 टी स्पून तेल
असेम्बलिंग के लिए:
1/4 कप इमली की चटनी 1/4 कप हरी चटनी
1/8 कप मीठी दही

टाइनी वड़ा पाव बनाने की वि​धि – Tiny Vada Pav Recipe

Step 1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें अदरक, लहसुन और जीरा डालें।
Step 2: फिर जब लहसुन और अदरक गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसमें सभी पाउडर मसाले, मैश आलू और नमक डालें।
Step 3: अब इसे अच्छे से मिलाकर आंच को बंद कर दें। अब इसमें हरा धनिया और नींबू का रस डालकर गार्निश करें।
Step 4: फिर जब आलू का मिश्रण ठंडा हो जाए, तब इस मिश्रण को 10 से 12 बराबर हिस्सों में बांटकर बॉल्स बना लिजिएं।
Step 5: अब बेसन को घोलकर इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लें। फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक बैटर बना लिजिएं।
Step 6: अब इसे तलने के लिए तेल गर्म करें।
Step 7: फिर इन बॉल्स को बेसन के घोल में डिप करके गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लें।
Step 8: फिर जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इन्हें पेपर पर निकालकर एक तरफ रखें।
Step 9: अब ब्रेड बास्केट बनाने के लिए पाव को कटर की मदद से बीच से काटें या क्रस्ट को काटकर निकाल लिजिएं।
Step 10: अब ब्रेड को बेलन की मदद से हल्का सा बेल लिजिएं।
Step 11: अब मफिन पैन को हल्का का चिकना करके उसमें ब्रेड को सेट कीजिए।
Step 12: अब इसे 350 डिग्री पर बेक करें ताकि यह हल्का सा सिक सकें। ध्यान रहे की ब्रेड ड्राई नहीं ​होनी चाहिए। ब्रेड की बाहरी परत क्रिस्पी हो लेकिन अंदर यह नरम रहनी चाहिए।
Step 13: फिर एक बार जब यह हो जाएं तो बॉस्केट्स को 5 मिनट के लिए ठंडा होने दीजिये।
Step 14: अब आप जब इन्हें सर्व करने के लिए तैयार हो तब वड़ा पाव को असम्बेल करना शुरू कीजिए।
Step 15: अब थोड़ी सी इमली की चटनी बास्केट में लगाने के बाद इसमें तैयार किया आलू वड़ा इसमें लगाएं।
Step 16: फिर इस पर स्पाइसी लहसुन की चटनी और हरी चटनी डालें।
Step 17: लिजिएं आपका टाइनी वड़ा पाव सर्व करने के लिए तैयार हैं।

Key Ingredients:

अदरक, लहसुन, धनिया, जीरा, लाल मिर्च/तेज लाल मिर्च, जीरा पाउडर, नींबू का रस, हल्दी, नमक, तेल, नमक, बेसन, पानी, लाल मिर्च पाउडर, पाव, तेल, हरी चटनी, इमली की चटनी, मीठी दही

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Tiny Vada Pav Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *