आज हम आपको चिकन और टोफू सैटे रेसिपी (Chicken and tofu satay Recipe) बता रहे है। जिसमे टोफू के पीस और चिकन को मैरीनेट करके सिलाई में पिरोया जाता है और बार्बीक्यू किया जाता है। आप चाहे हो इसे मूंगफली की सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
Chicken and Tofu Satay Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
चिकन और टोफू सैटे की सामग्री |
||
2 चिकन ब्रेस्ट | मैरीनेड तैयार करने के लिएः | मूंगफली सॉस तैयार करने के लिएः |
आधी छोटी कटोरी लाल और पीली शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टी स्पून अदरक का पेस्ट | 4-5 टेबल स्पून नारियल का दूध |
एक छोटी कटोरी टोफू के पीस | 3 टी स्पून फिश सॉस | 4 टी स्पून फिश सॉस |
(बार्बीक्यू करते समय सब्जियों पर लगाने के लिए) तेल | 1 टी स्पून सोया सॉस | 2 टेबल स्पून चीनी |
1 टेबल स्पून लाल करी पेस्ट | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | |
1 टी स्पून मक्खन | एक चुटकी हल्दी | |
2 टेबल स्पून तेल | एक छोटी कटोरी (क्रश की हुई) मूंगफली | |
1 टी स्पून चीनी | 2-3 लहसुन की कली, टुकड़ों में कटा हुआ | |
स्वादानुसार नमक | 1 टेबल स्पून तेल | |
3 टी स्पून लहसुन का पेस्ट |
चिकन और टोफू सैटे बनाने की विधि |
मैरीनेड तैयार करने के लिएः |
सबसे पहले मैरीनेशन की सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। |
सैटे तैयार करने के लिएः |
सबसे पहले चिकन को एक कटोरी में मैरीनेट कर लें। फिर एक दूसरी कटोरी में शिमला मिर्च और टोफू के पीस मैरीनेट करें। अब करीब 15 से 20 मिनट के लिए इन्हें फ्रिज में रखें। फिर इन्हें एक सिलाई में पिरोएं। इन्हे हल्का तेल लगाकर बार्बीक्यू करें। |
मूंगफली सॉस तैयार करने के लिएः |
इसके लिए एक पैन में लहसुन, मूंगफली और तेल डालकर भून लें। अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, फिश सॉस, नारियल का दूध और चीनी डालें। फिर करीब दो से तीन मिनट के लिए इसे पकाएं।अंत में सैटे के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:टोफू के पीस, चिकन ब्रेस्ट, तेल, लाल और पीली शिमला मिर्च, सोया सॉस, लाल करी पेस्ट, अदरक का पेस्ट, फिश सॉस, नमक, लहसुन का पेस्ट, तेल , चीनी, तेल, मक्खन, मूंगफली, लहसुन की कली, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, फिश सॉस, चीनी , नारियल का दूध |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Chicken and Tofu Satay Recipe in Hindi with your friends.