आज हम आपको थाई पाइनएप्पल राइस रेसिपी (Thai Pineapple Rice Recipe) बता रहे है। जब स्वीट पाइनएप्पल के टुकड़ों के साथ थाई मसाले मिलाए जाते हैं तब यह स्वादिष्ट चावल तैयार होते हैं।
Thai Pineapple Rice Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 25 मिनट |
थाई पाइनएप्पल राइस की सामग्री – Ingredients for Thai Pineapple Rice |
|
250 gms चावल | 80 ग्राम प्याज |
2 थाई अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ | 5 फ्रेश हल्दी |
2 कढ़ीपत्ता | 2 लेमनग्रास |
100 ml (मिली.) नारियल मिल्क | स्वादानुसार नमक |
2 टी स्पून हॉट करी पाउडर | 40 पाइनएप्पल के टुकड़े |
20 ml (मिली.) तेल | 300 ml (मिली.) पानी |
2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टुकड़े ताजा पाइनएप्पल |
थाई पाइनएप्पल राइस बनाने की विधि |
1: सबसे पहले 30 मिनट के लिए चावल को भिगोकर रख दीजिये। |
2: फिर एक पैन में तेल गर्म करके प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। |
3: अब इसमें करी पाउडर, थाई अदरक, लेमनग्रास और ताजी क्रश हल्दी डालकर एक साथ पकाएं। |
4: फिर इसके बाद इसमें भीगे हुए चावल डालकर मिक्स कर लें, अब इसमें हल्दी पाउडर, नमक और करी पाउडर डालकर कुछ देर भूनें। अब इसमें पाइनएप्पल के टुकड़े, पानी और नारियल दूध डालें। |
5: अब इसे ढककर धीमी आंच पर पकाएं। |
6: अब पाइनएप्पल को 2 हिस्सों में काट लिजिएं और फिर एक हिस्से के बीच में स्कूब से इसे खाली कर लिजिएं। |
7: फिर पाइनएप्पल के बीच में चावल डालने के बाद इसे फॉइल से कवर कर दीजिये और कुछ देर के लिए पकाएं। |
8: अंत में इसे ग्रिल पाइनएप्पल के पीस के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:प्याज, चावल, फ्रेश हल्दी, थाई अदरक, लेमनग्रास, कढ़ीपत्ता, नमक, नारियल मिल्क, पाइनएप्पल के टुकड़े, हॉट करी पाउडर, पानी, तेल, ताजा पाइनएप्पल, हल्दी पाउडर |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Thai Pineapple Rice Recipe in Hindi with your friends.