आज हम आपको सिंघल रेसिपी (Singhal Recipe) बता रहे है। उत्तराखंड के कुमाउ हिल्स में बनाये जाने वाली सिंघल एक पारंपरिक फेस्टिवल रेसिपी है। इसे सूजी से बनाया जाता है। सिंघल को फेस्टिवल के अलावा खास मौकों पर भी तैयार किया जाता है। शाम के समय इस मीठे स्नैक को चाय के साथ भी सर्व किया जाता है। आप इसे बनाकर 6 से 7 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं।
Singhal Recipe
पकाने का समय: 2 घंटे 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 10 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 3 घंटे |
सिंघल की सामग्री – Ingredients for Singhal |
|
2 कप सूजी | 1/2 कप घी |
1/2 कप चीनी | 1 कप दही |
घी तलने के लिए |
सिंघल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल मे सूजी और घी लेकर अपनी उंगलियों से अच्छी तरह मिक्स कर लें। |
2: फिर इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लिजिएं। |
3: फिर इसमें दही डालकर उसे भी मिला लें और अब इसे ढककर 2 घंटे के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
4: अब इस बैटर को 2 घंटे बाद फेंट लिजिएं जिससे यह स्मूद हो जाए। |
5: फिर इस बैटर को पाइपिंग बैग में डाल लें। |
6: अब कड़ाही या और पैन में 2 इंच के करीब घी डालें। |
7: फिर एक बार जब घी गर्म हो जाएँ तब पाइपिंग बैग को दबाते हुए सीधा कढाही में एक मोटा स्पाइरल बनाते हुए डालें। ध्यान रहे एक बार में एक पीस को एक बार में धीमी आंच पर तले। |
8: अब करछी का इस्तेमाल करते हुए इसे पलटे और दूसरी तरफ से भी इसे तल लें। |
9: फिर जब यह तल जाए तब इसे पेपर टावल पर निकाल कर रख दें। |
Key Ingredients:घी, सूजी, दही, चीनी, घी तलने के लिए |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Singhal Recipe in Hindi with your friends.