आज हम आपको काले चने के कबाब रेसिपी (Kale Chane Ke Kebab Recipe) बता रहे है। इसे काले चने, मसाले और ब्राउन ब्रेड डालकर बनाया जाता है।
Kale Chane Ke Kebab Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
काले चने के कबाब की सामग्री – Ingredients for Kale Chane Ke Kebab |
|
250 ग्राम काले चने | 3-4 ब्राउन ब्रेड |
1 प्याज, बारीक कटा हुआ | 3-4 लहसुन |
1/2 इंच टुकड़ा अदरक, कद्दूकस किया हुआ | 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई |
धनिया, बारीक कटा हुआ | 1 टी स्पून गरम मसाला |
स्वादानुसार नमक | तलने के लिए तेल |
काले चने के कबाब बनाने की विधि |
1: सबसे पहले काले चने को कम से कम 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। |
2: अब फूड प्रोसेसर में चने को थोड़े से पानी के साथ पीस लिजिएं। |
3: फिर इसमें बची हुई सामग्री जैसे हरी मिर्च, प्याज, अदरक और मसाले डालें। |
4: फिर मिश्रण में मौजूद पानी को ब्राउन ब्रेड डालकर सोख लिजिएं। |
5: यह मिश्रण को स्थिरता में लाने का एक काफी अच्छा तरीका है। |
6: फिर इसमें गरम मसाला डालें। |
7: अब कबाब के मिश्रण को कुछ देर के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
8: फिर नॉनस्टिक तवे पर तेल गर्म कर लें। |
9: अब मिश्रण से हाथ से कबाब बना लें। |
10: फिर नॉनस्टिक तवे पर बहुत ही कम तेल का इस्तेमाल करते हुए दोनों तरफ से कबाब को रोस्ट कर लें। |
11: अंत में पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर लें। |
Key Ingredients:ब्राउन ब्रेड, काले चने, बारीक कटा हुआ, प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया, नमक, गरम मसाला, तलने के लिए तेल |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kale Chane Ke Kebab Recipe in Hindi with your friends.