आज हम आपको एग कीमा पुलाव रेसिपी (Egg Keema Pulao Recipe) बता रहे है। यह एग कीमा पुलाव मसालों और सब्जियों की गुडनेस से भरा हुआ होता है, और निश्चित रूप से, कीमा स्टाइल अंडा इसे और स्वादिष्ट बनाता है। इसे बनाना बहुत आसान है।
Egg Keema Pulao Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
एग कीमा पुलाव की सामग्री – Ingredients for Egg Keema Pulao |
|
1 कप चावल | 1 प्याज |
1 टमाटर | 3 अंडे |
1 तेज पत्ता | 1 लौंग |
1/2 दालचीनी स्टिक | 1/2 कप दही |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर |
1/2 हल्दी पाउडर | स्वादानुसार नमक |
एग कीमा पुलाव बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में एक कप चावल लेकर उबाल आने दें। |
2: अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म करके तेज पत्ता, इलायची, लौंग, हींग जैसे साबूत मसाले डालकर मिलाएं। |
3: फिर इसमें प्याज़ डालकर क्रिस्पी और हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। |
4: अब इसके बाद टमाटर प्यूरी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। |
5: फिर इन्हें टमाटर के गलने तक पकाएं और फिर इसमें थोडा़ सा दही डालकर फिर से मिलाएं। |
6: फिर इस मिश्रण में तीन अंडे फोड़कर डालें और अंडे को अच्छी पकाएं। अब चावल डालकर मिलाएं। अंत में धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, चावल, अंडे, टमाटर, लौंग, तेज पत्ता, दही, दालचीनी स्टिक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Egg Keema Pulao Recipe in Hindi with your friends.