आज हम आपको अमचूरी दम की भिंडी रेसिपी (Amchoori Dum Ki Bhindi Recipe) बता रहे है। भिंडी को आमचूर, प्याज, जीरा, हल्दी और मिर्च डालकर कनोला तेल में फ्राई किया जाता है। भिंडी को हेल्दी ट्विस्ट देने के लिए स्टीम करके भी तैयार कर सकते है।
Amchoori Dum Ki Bhindi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 3 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
अमचूरी दम की भिंडी की सामग्री – Ingredients for Amchoori Dum ki Bhindi |
|
200 ग्राम भिंडी | 2 टेबल स्पून कनोला तेल |
1/2 टी स्पून जीरा | 2 प्याज, कटा हुआ |
2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून आमचूर |
¼ टी स्पून हल्दी पाउडर | साबुत धनिया (क्रशड) |
1 टी स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ | 1/2 कप दही |
स्वादानुसार नमक |
अमचूरी दम की भिंडी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले भिंडी को धो लें, फिर दोनों तरफ से किनारे काटकर पोंछ लें और फिर बीच में से कट लगाकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब एक हैवी बेस पैन में कनोला तेल को गर्म करके इसमें जीरा डाले। फिर इसके बाद अदरक, प्याज, हल्दी, दही और हरी मिर्च डालकर लगातार चलाएं। |
3: फिर इसमें आमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर मिला लें और इसे ठंडा होने दें। |
4: अब भिंडी को इस मसाले के साथ मिलाकर इसे डबल बॉयलर में स्टीम करके या इडली स्टिमर में भी 8 से 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें। |
5: अंत में इसे गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:कनोला तेल, भिंडी, प्याज, जीरा, आमचूर, हरी मिर्च, साबुत धनिया (क्रशड ), हल्दी पाउडर, दही, अदरक, नमक |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Amchoori Dum Ki Bhindi Recipe in Hindi with your friends.