आज हम आपको लौकी की बर्फी रेसिपी (Lauki ki Barfi Recipe) बता रहे है। लौकी और दूध से बनायीं गयी यह मिठाई हल्की मीठी होती है। भगवान कृष्ण के जन्म दिवस इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाकर सबको खिलाइए। लौकी की बर्फी एक और ख़ासियत है कि यह फलाहारी है और आप इसे नवरात्री के व्रत में भी खा सकते हैं।
Lauki ki Barfi Recipe
पकाने का समय: 55 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 15 मिनट |
लौकी की बर्फी की सामग्री- Ingredients for Lauki ki Barfi |
|
2 कप घिसी हुई लौकी | 500 मिली लीटर दूध |
4 बड़े चम्मच शक्कर | 2 छोटे चम्मच कटे पिस्ता |
2 हरी इलायची | 2 छोटे चम्मच घी |
लौकी की बर्फी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले हरी इलायची के छिलके उतारकर बीज को दरदरा कूट लिजिएं। |
2: फिर एक छोटी थाली या फिर ट्रे की तली को कुछ बूंदे घी की लगाकर चिकना कर लें। |
3: अब एक भारी तली की कड़ाही में दूध उबालें, फिर पहला उबाल आने के बाद आँच को कम दें और 5 मिनट के लिए दूध को मध्यम आँच पर गाढ़ा होने दीजिये। |
4: फिर एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच घी गर्म करके इसमें घिसी लौकी डालकर मध्यम आँच पर 2-3 मिनट के लिए लौकी को भूनें। |
5: फिर दूध में भूनी लौकी डालकर अच्छे से मिला लें। अब लौकी को दूध में तब तक पकाएँ जब तक की यह पूरी तरह से दूध को सोख ले। |
6: फिर इसमें शक्कर मिलाकर 4-5 मिनट के लिए और पकाएँ। आप इस मिश्रण को लगातार चलाते रहे जिससे की यह तली में लगने ना पाए। |
7: फिर कुटी हुई इलायची मिलाकर मिश्रण को पहले से चिकनी करी हुई ट्रे पर फैला लें। फिर इसे15-20 मिनट के लिए सैट होने दें। |
8: फिर अपनी पसंद के आकर में लौकी की काट लें और कटे पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:लौकी, दूध, शक्कर, पिस्ता, इलायची, घी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Lauki ki Barfi Recipe in Hindi with your friends.