आज हम आपको एग करी रेसिपी (Egg curry Recipe) बता रहे है। एग करी या अंडा करी एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप डिनर या लंच में कभी भी बना सकते हैं। एग (अंडा) एक ऐसी चीज़ है जिसे आप कई तरह से बना कर खा सकते है। इसे बनाना काफी आसान है इसके साथ ही इसके हेल्थ के काफी फायदे भी है। इस स्वादिष्ट अंडा करी को उबले हुए अंडों को मसालेदार ग्रेवी में डालकर एवं उड़द दाल का तड़का लगाकर तैयार किया जाता है।
Egg curry Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 3 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
एग करी की सामग्री |
|
4 अंडे , उबला हुआ | 2 टेबल स्पून तेल |
12-14 कढ़ीपत्ता | 1 टी स्पून सरसों के दाने |
2 (टुकड़ों में कटी हुई) प्याज़ | 1 छीला हुआ अदरक , गुच्छा |
1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
आधा किलो (छिलकर कटे हुए) टमाटर | 1/2 टी स्पून चीनी |
2 टेबल स्पून हरा धनिया | 1 टेबल स्पून तेल |
2 टेबल स्पून उड़द दाल |
एग करी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले अंडों को उबाल लें और फिर उनको छीलकर एक तरफ रख दें। |
Step 2: अब एक पैन में तेल गर्म करें। |
Step 3: फिर इसमें सरसों के दाने और कढ़ीपत्ता डालें और फिर उन्हे चटकने दें। |
Step 4: फिर इसमें अदरक और प्याज़ डालें। |
Step 5: फिर प्याज़ को मुलायम होने दें और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। |
Step 6: अब लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर अच्छे से चलाएं। |
Step 7: फिर इसमें चीनी, नमक और टमाटर डालकर 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। |
Step 8: अब फाइनली इसमें अंडे और हरा धनिया डालें। |
तड़का बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले गर्म तेल में 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल डालें और उसे तब तक फ्राई करें जब तक वह क्रिस्पी न हो जाए। |
Step 2: फिर इस तड़के को करी पर फैलाएं। |
Step 3: अब गर्मागर्म एग करी को आप उबले हुए चावलों के साथ सर्व कर सकते हैं। |
Key Ingredients:तेल, अंडे, सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता, अदरक, प्याज़, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर चीनी, हरा धनिया, तेल, उड़द दाल |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Irish Cream Liquer Recipe in Hindi with your friends.