आज हम आपको पनीर मक्खनी रेसिपी (Paneer Makhani Recipe) बता रहे है। यह एक काफी लाजवाब रेसिपी है, पनीर मक्खनी खासतौर पर नवरात्रि में बनाई जाने वाली डिश है। इसमें पनीर के टुकड़ों को टमाटर की मजेदार ग्रेवी में डालकर बनाया जाता है।
Paneer Makhani Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
पनीर मक्खनी की सामग्री – Ingredients for Paneer Makhani |
|
250 gms पनीर | 4-5 टमाटर (चौथाई) |
3-4 टेबल स्पून काजू | 4 टेबल स्पून ताजा क्रीम |
2 टेबल स्पून अनसाल्टेड व्हाइट बटर | 2 टी स्पून तेल |
1 टी स्पून जीरा | 1 दालचीनी |
4 लौंग | 2 हरी इलायची |
5-6 काली मिर्च | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च | 2 टेबल स्पून हरा धनिया और अदरक |
2 टी स्पून चीनी | स्वादानुसार सेंधा नमक |
पनीर मक्खनी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक सॉस पैन में पानी में कटे हुए टमाटर, अदरक और काजू डालकर 10 मिनट तक पका लें। |
2: फिर ब्लेंडर में टमाटर को डालकर पेस्ट बना लीजिये। |
3: अब तेल गरम करके दालचीनी, जीरा, हरी इलायची, लौंग और कालीमिर्च डालें, फिर इन मसालों और हल्दी पाउडर का पेस्ट बना लिजिएं और अब कशमीर लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालकर 10- 12 मिनट तक मध्यम-तेज़ आंच पर पका लें। |
4: फिर पनीर के टुकड़ों को काटकर ग्रेवी में मिला लें। |
5: अंत में हरा धनिया और ताजी क्रीम से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:टमाटर (चौथाई), पनीर, ताजा क्रीम, काजू, तेल, अनसाल्टेड व्हाइट बटर, दालचीनी, जीरा, हरी इलायची, लौंग, हल्दी पाउडर, काली मिर्च, हरा धनिया और अदरक, कश्मीरी लाल मिर्च, सेंधा नमक, चीनी |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Paneer Makhani Recipe in Hindi with your friends.