आज हम आपको मसाला इन्फ्यूज़्ड बनाना मिल्क शेक रेसिपी (Spice Infused Banana Milk Shake Recipe) बता रहे है। आपके लिए यह एक नया अनुभव होगा। यह आपके दोस्तों और परिवारवालों को काफी खुश कर सकता है और हो सकता है कि वह इसकी मांग बार बार करें। यह शेक जल्दी से बन जाता है और बनाने में भी आसान है। यह केले का शेक प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले मसालों जैसे लौंग और दालचीनी के विभिन्न स्वादों के साथ आता है।
Spice Infused Banana Milk Shake Recipe in Hindi
पकाने का समय: 05 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 10 मिनट |
मसाला इन्फ्यूज़्ड बनाना मिल्क शेक की सामग्री – Ingredients for Spice Infused Banana Milk Shake |
|
250 ml (मिली.) दूध | 150 gms दही |
1 केला | 1 दालचीनी छड़ी |
4 लौंग | 5 काली मिर्च |
50 ml (मिली.) शहद | चॉकलेट फ्लेक्स गार्निश करने के लिए |
मसाला इन्फ्यूज़्ड बनाना मिल्क शेक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मसालों को क्रश कर लें, फिर दूध डालकर उबलने दें। |
2: फिर इसे ठंडा करके छान लिजिएं। |
3: अब दूध में दही और मैश किया हुआ केला मिला लें और फिर ब्लेंडर की मदद से इसे ब्लेंड कर लें फिर शहद डालकर मिक्स कर लें। |
4: फिर इसे गिलास में डालकर चॉकलेट फ्लेक्स से गार्निश करके ठंडा सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:दही, दूध, शहद, दालचीनी छड़ी, केला, काली मिर्च, लौंग, चॉकलेट फ्लेक्स |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Spice Infused Banana Milk Shake Recipe in Hindi with your friends.