आज हम आपको कुल्ले की चाट रेसिपी (Kulle Ki Chaat Recipe) बता रहे है। करारा और चटपटा खाने वालों के लिए चाट शब्द ही मुंह में पानी लाने के लिए बहुत है। कौन सी चाट है, यह सवाल तो वे बाद में पूछते हैं। कुल्ले की चाट पुरानी दिल्ली की एक लोकप्रिय रेसिपी है, यह सब्जियों और फलों का एक दिलचस्प मिश्रण है, जो स्वादिष्ट मसालों से भरी हुई हैं।
Kulle Ki Chaat Recipe
पकाने का समय: 00 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 10 मिनट |
कुल्ले की चाट की सामग्री – Ingredients for Kulle Ki Chaat |
|
2 मीडियम आलू, उबला हुआ | 1//4 कप छोले |
नमक (स्वाद के अनुसार) | सेंधा नमक (स्वाद के अनुसार) |
काला चाट मसाला | 1/2 inch अदरक, जूलियन |
1 छोटा छोटी हरी मिर्च | थोड़े से अनार के दाने |
2 टी स्पून नींबू का रस |
कुल्ले की चाट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले आलू उबालकर छील लें, फिर बीच से 2 हिस्सों में काट लिजिएं। |
2: फिर आलू को अंदर से काट कर निकाल लें और इसे कटोरी जैसा बना लिजिएं। |
3: अब इनमें हरी मिर्च, छोले, अदरक जूलियन्स, अनार, सेंधा नमक, नमक, काला चाट मसाला और नींबू का रस मिक्स करके भर दें। |
4: लिजिएं आपके मुंह के स्वाद को बढ़ाने वाली कुल्ले की चाट बनकर तैयार है। इसे ताजा-ताजा खाएं। |
Key Ingredients:छोले, आलू, सेंधा नमक (स्वाद के अनुसार), नमक (स्वाद के अनुसार), नींबू का रस, अदरक, काला चाट मसाला, थोड़े से अनार के दाने, छोटी हरी मिर्च |
Follow our Social Pages for More Snacks Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kulle Ki Chaat Recipe in Hindi with your friends.