आज हम आपको बोरबॉन बॉल ट्रफल रेसिपी (Bourbon Ball Truffles Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट डिजर्ट है, आपको इसमें बोरबॉन का स्वाद मिलेगा। आप डिनर पार्टी में इन बाइट साइज बॉल्स को सर्व कर सकते हैं।
Bourbon Ball Truffles Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 15 मिनट |
बोरबॉन बॉल ट्रफल की सामग्री – Ingredients for Bourbon Ball Truffles |
|
500 ग्राम बिटर स्वीट चॉकलेट | 1/2 स्टिक अनसाल्टेड मक्खन |
1 कप हैवी क्रीम | 2 टी स्पून कॉर्न सिरप |
1/2 टी स्पून नमक | केंटकी बोरबॉन |
बोरबॉन बॉल ट्रफल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में मक्खन और चॉकलेट को पिघला लें, सावधान रहें कि इसे न गर्म करें और न जलाएं। |
2: फिर एक अलग बर्तन में हैवी क्रीम, नमक और कॉर्न सिरप को उबाल आने तक गर्म करके चॉकलेट मिश्रण के ऊपर डाले और फिर इसे 2 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अब अच्छी तरह मिला लें और फिर स्वाद के लिए बॉरबन डालें। |
3: अब इस मिश्रण का रात भर सेट होने दीजिये, फिर एक स्कूब की मदद से छोटी ट्रफल साइल बॉल बना लिजिएं। फिर इसे एक घंटे के लिए कोटिंग से पहले सेट होने के लिए रख दीजिये। |
4: फिर सर्व करने से पहले आप ट्रफल को अपनी पसंद की टॉपिंग कोको पाउडर शुगर, नट्स, भूना नारियल या अन्य किसी में टॉस कर सकते हैं। |
Key Ingredients:अनसाल्टेड मक्खन, बिटर स्वीट चॉकलेट, कॉर्न सिरप, हैवी क्रीम, केंटकी बोरबॉन, नमक |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bourbon Ball Truffles Recipe in Hindi with your friends.