आज हम आपको चिकन डोसा रेसिपी (Chicken Dosa Recipe) बता रहे है। यह एक हाई प्रोटीन डोसा है, आपको इसमें चिकन के साथ शानदार मसालों की गुडनेस मिलती है। जो लोग नॉनवेजिटेरियन हैं उन्हें डोसे का यह वर्जन बहुत पसंद आएगा।
Chicken Dosa Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
चिकन डोसा की सामग्री – Ingredients for Chicken Dosa |
|
डोसा बैटर | |
चिकन के लिए: | |
200 ग्राम चिकन कीमा | 2 टी स्पून कढ़ीपत्ता |
1 प्याज, बारीक कटा हुआ | 1/2 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई) |
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर | 1 टी स्पून हरा धनिया |
तेल ज़रूरत अनुसार | स्वादानुसार नमक |
चिकन डोसा बनाने की विधि |
चिकन स्टफिंग तैयार करें: |
1: सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में प्याज, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता को लगभग 5 मिनट तक भूनें, प्याज को भूरा होने दें। |
2: फिर टमाटर प्यूरी और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
3: अब हरा धनिया, नमक और मसाले डालकर सभी चीजों को अच्छी मिला लिजिएं। |
4: फिर 1/2 कप पानी के साथ चिकन कीमा डालकर लगभग 5 मिनट तक प्रेशर कुकर में पकाएं। |
5: ध्यान रखे कि चिकन कीमा पूरी तरह सूख जाए, फिर एक बाउल में निकालकर एक तरफ रख दीजिये। |
डोसा तैयार करें: |
1: पहले एक तवा गरम करके उस पर डोसा बैटर डालकर समान रूप से एक गोलाकार मोशन में फैला लें। |
2: फिर इस पर 2 बड़े चम्मच चिकन मिक्स डालकर फैलाएं और फिर उसमें घी डालें। |
3: अब लगभग 4-5 मिनट तक कुरकुरे होने तक पकाएं। |
4: अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चिकन कीमा, डोसा बैटर, प्याज, कढ़ीपत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट, जीरा, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई), लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, तेल ज़रूरत अनुसार, हरा धनिया, नमक |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chicken Dosa Recipe in Hindi with your friends.