आज हम आपको बिसी बेले भात रेसिपी (Bissi Bele Bhath Recipe) बता रहे है। चावल से बनने वाली ये कर्नाटक की एक लोकप्रिय डिश है। कन्नड़ भाषा में इसको बिसी बेले हुलियाना के नाम से भी जाना जाता है, जिसका मतलब गर्म दाल चावल होता है। यह खिचड़ी के जैसे ही होता है, इसे इमली, अरहर दाल, सब्जी, गुड़, मसाले और कढ़ीपत्ते डालकर तैयार किया जाता है।
Bissi Bele Bhath Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
बिसी बेले भात की सामग्री – Ingredients for Bissi Bele Bhath |
|
1 कप चावल | 1 कप अरहर की दाल |
1 टी स्पून दालचीनी | 1 कप सूखा नारियल, कद्दूकस |
1 टी स्पून साबुत कालीमिर्च | 1 टेबल स्पून चना दाल |
1 टी स्पून साबुत धनिया | 2 साबुत लाल मिर्च |
1 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 6 टेबल स्पून इमली का गुदा |
1 टेबल स्पून नमक | 1 टेबल स्पून गुड़ |
1 कप मिक्स वेजिटेबल (उबालकर पानी निकाल लें), टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून तेल |
1 टी स्पून सरसों के दाने | 12-15 कढ़ीपत्ता |
1 टी स्पून जीरा |
बिसी बेले भात बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़े चम्मच गर्म तेल में सूखा नारियल, दालचीनी और साबुत काली मिर्च को फ्राई कर लें। |
2: फिर सूखा नारियल, दालचीनी, चना दाल, साबुत कालीमिर्च, लाल मिर्च, प्याज और साबुत धनिया को पीस लें। |
3: अब दाल और चावल को एक साथ मिलाकर खिचड़ी की तरह नरम होने तक पका लें। |
4: फिर चावल, मसाला, सब्जी, गुड़ और इमली को एक साथ मिला लिजिएं। |
5: अब एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करके सरसों के दाने, जीरा और कढ़ीपत्ता डालकर चटकने दे, फिर इसमें चावल का तैयार मिश्रण डालकर मिक्स करें और अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:अरहर की दाल, चावल, सूखा नारियल, दालचीनी, चना दाल, साबुत कालीमिर्च, साबुत लाल मिर्च, साबुत धनिया, इमली का गुदा, प्याज, गुड़, नमक, तेल, मिक्स वेजिटेबल (उबालकर पानी निकाल लें), कढ़ीपत्ता, जीरा, सरसों के दाने |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bissi Bele Bhath Recipe in Hindi with your friends.