आज हम आपको परफेक्ट रशियन सैलेड रेसिपी (Perfect Russian Salad Recipe) बता रहे है। जूसी, खट्टे फलों के साथ रिफ्रेशिंग खीरा, पत्तागोभी और ढेर सारे मसालों और गाढ़ी दही के कॉम्बिनेशन से तैयार किया जाता है। इस परफेक्ट रशियन सैलेड को तैयार करके किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते है।
Perfect Russian Salad Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
परफेक्ट रशियन सैलेड की सामग्री – Ingredients for Perfect Russian Salad |
|
1 कप गाढ़ा दही | 1 मीडियम आलू (उबला हुआ) |
1/2 सेब | 1/3 कप अनानास के टुकड़े |
2 टेबल स्पून अनार के दाने | 2 टेबल स्पून हरे अंगूर |
1/2 छोटा खीरा | 2 टेबल स्पून पत्तागोभी, कद्दूकस |
2 टी स्पून चीनी | 1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर |
नमक |
परफेक्ट रशियन सैलेड बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में दही, काली मिर्च पाउडर, नमक और चीनी मिलाकर सलाद की ड्रेसिंग तैयार कर लें। |
2: फिर छीलकर उबले हुए आलू और सेब को छोटे टुकड़ों में काट लिजिएं। |
3: अब खीरे को कद्दूकस करके इसे निचोड़ कर पानी निकाल लें। |
4: फिर एक बाउल में अनानास के टुकड़े, सेब, अनार के दाने, अंगूर, कद्दूकस की हुई पत्तागोभी और खीरे को मिला लें। |
5: फिर मिश्रित फलों और सब्जियों पर तैयार सलाद ड्रेसिंग डालकर ड्रेसिंग के साथ सभी चीजों को अच्छी तरह से टॉस कीजिए जिससे सभी चीजें अच्छी तरह से कवर हो जाएं। |
6: अब इसे फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रख दें और अंत में ठंडा सर्व करें। |
Key Ingredients:आलू (उबला हुआ), गाढ़ा दही, अनानास के टुकड़े, सेब, हरे अंगूर, अनार के दाने, पत्तागोभी, खीरा, काली मिर्च पाउडर, चीनी, नमक |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Perfect Russian Salad Recipe in Hindi with your friends.