आज हम आपको लौकी और केले की खीर रेसिपी (Lauki And Kele Ki Kheer Recipe) बता रहे है। शायद ही कोई हो जिसे खीर पसंद न हो। यहां हम हेल्थ और स्वाद का एक शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आए हैं। आप सभी को लौकी और केले की गुडनेस से बनने वाली यह स्वादिष्ट खीर काफी पसंद आएगी।
Lauki And Kele Ki Kheer Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
लौकी और केले की खीर की सामग्री – Ingredients for Lauki And Kele Ki Kheer |
|
800 gms फुल फैट दूध | 400 ग्राम लौकी (छिलकर और साफ किया हुआ), कद्दूकस |
2 केला, कद्दूकस | 30 ग्राम खोया |
20 ग्राम बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ | 10 ग्राम चिरौंजी |
10 ग्राम काजू (क्रश) | 90 ग्राम ब्राउन शुगर |
1 टी स्पून इलायची पाउडर | 25 ग्राम घी |
8/10 केसर के रेशे |
लौकी और केले की खीर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले लौकी को साफ करके कददूकस कर लिजिएं। अब पके हुए केले को भी छील लिजिएं। फिर बादाम को स्लाइस कर लें और काजू को भी क्रश कर लें। |
2: फिर एक पैन में घी गर्म करके काजू और बादाम को भूनकर गार्निश के लिए कुछ अलग रख दें। |
3: अब ब्राउन होने पर कद्दूकस की हुई लौकी डालकर धीमी आंच पर 8/10 मिनट तक पकाएं। |
4: फिर इसमें दूध डालें और फिर जब उबलने लगे तब आंच कम करके इसे 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसे बीच बीच में चलाते रहें। |
5: फिर इसमें खोया और चीनी मिला लें और अब केसर और इलायची पाउडर डालकर 2/3 मिनट तक पकाएं। |
Key Ingredients:लौकी (छिलकर और साफ किया हुआ), फुल फैट दूध, खोया, केला, चिरौंजी, बादाम, ब्राउन शुगर, काजू (क्रश), घी, इलायची पाउडर, केसर के रेशे |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Lauki And Kele Ki Kheer Recipe in Hindi with your friends.