आज हम आपको ओट्स मैंगो स्मूदी रेसिपी (Oats Mango Smoothie Recipe) बता रहे है। यह स्मूदी गर्मियों के मौसम में एक लोकप्रिय ड्रिंक है। ये स्मूदी स्वादिष्ट और ताज़ा महसूस कराती है, और सबसे अच्छी बात इसमें आम हैं। यह आम और पौष्टिक ओट्स की अच्छाई के साथ एक स्वादिष्ट डिश है।
Oats Mango Smoothie Recipe
पकाने का समय: 2 घंटे |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 2 घंटे 05 मिनट |
ओट्स मैंगो स्मूदी की सामग्री – Ingredients for Oats Mango Smoothie |
|
2 अल्फांसो आम | 15 gms ओट्स |
110 ml (मिली.) दूध | 30 gms चीनी या शहद |
160 ml (मिली.) दही | 5 बादाम |
ओट्स मैंगो स्मूदी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले आम को छीलकर और स्लाइस में काटकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब सॉसपैन में दूध के गर्म करके ओट्स डालकर कुछ मिनट के लिए पकाएं। अब गैस बंद करके चीनी या शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसे पूरी तरह से ठंडा होने दीजिये। |
3: फिर बादाम ब्लेंड कर लें। |
4: फिर ब्लेंडर में ओट्स, आम, चीनी, दही और बादाम को चिकना होने तक एक साथ मिलाएं। |
5: अब इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और अंत में इसे ठंडा होने पर सर्व करें। |
Key Ingredients:ओट्स, अल्फांसो आम, चीनी या शहद, दूध, बादाम, दही |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Oats Mango Smoothie Recipe in Hindi with your friends.