बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी रेसिपी (Bajra Methi Missi Roti Recipe) बता रहे है। खासतौर पर यह रेसिपी डाइबेटिक्स के लिए है। बिना रोटी के भारतीय खाना अधूरा लगता है। इसे दो आटे के कॉम्बिनेशन से बनाया गया है, जो काफी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें लो कार्ब और लो ग्लाइमेक के साथ फाइबर भी है, इसमें मेथी के पत्ते मिलाने से फाइबर काफी बढ़ जाता है। डाइबेटिक्स का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मेथी काफी फायदेमंद है। इसमें काफी मिनरल्स और पोषक तत्व भी है।
Bajra Methi Missi Roti Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी की सामग्री – Ingredients for Bajra Methi Missi Roti |
|
200 ग्राम बाजरे का आटा | 100 ग्राम गेंहू का आटा |
250 ग्राम मेथी के पत्ते | 2 लहसुन की कलियां, बारीक कटा हुआ |
1 टेबल स्पून लो फैट दही | 1 हरी मिर्च |
50 ग्राम लो फैट पनीर | 2 टी स्पून हरा धनिया |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
स्वादानुसार नमक |
बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सभी सामग्री को मिलाकर पानी डालकर नरम आटा गूंथ लिजिएं। |
2: फिर इसे पांच बराबर भागों में बांटकर रोटी बेल लिजिएं। फिर तवा गर्म करके रोटी को अच्छी तरह सेंके। |
3: अंत में इसे हरी चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:गेंहू का आटा, बाजरे का आटा, लहसुन की कलियां, मेथी के पत्ते, हरी मिर्च , लो फैट दही, हरा धनिया, लो फैट पनीर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bajra Methi Missi Roti Recipe in Hindi with your friends.