आज हम आपको हैदराबादी बगारा राइस रेसिपी (Hyderabadi Bagara Rice Recipe) बता रहे है। यह एक लोकप्रिय स्पाइसी राइस डिश है, इसे हैदराबाद में काफी चाव से खाया जाता है। इसे बनाना काफी आसान है, इसे साबुत मसालों, पुदीने और धनिए के साथ बनाया जाता है।
Hyderabadi Bagara Khana Rice Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
हैदराबादी बगारा राइस की सामग्री – Ingredients for Hyderabadi Bagara Rice |
|
1 कटोरी बासमती चावल | 4-5 टुकड़े दालचीनी, लौंग और इलायची |
1 टी स्पून शाही जीरा | 1 टी स्पून काली मिर्च |
1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
4-5 हरी मिर्च | 2 टी स्पून पुदीना और धनिया, बारीक कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
2 टेबल स्पून घी | 5-6 कप पानी |
हैदराबादी बगारा राइस बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चावल को धोकर पानी में भिगो दें। |
2: अब एक हांडी को गर्म करके उसमें घी डालें। |
3: फिर साबुत मसाले डालकर चटकने दें। |
4: अब प्याज डालकर ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें। |
5: फिर अदरक-लहसुन पेस्ट सब चीजों एक साथ भूनें। |
6: अब पुदीना, धनिया पत्ती और हरी मिर्च डालकर सबको एक साथ पकाएं। |
7: फिर चावल, गरम मसाला और नमक डालकर आधा मिनट तक भूनें। |
8: फिर पानी डालकर तेज आंच पर तब तक पकाएं जब तक पानी सूख न जाए। |
9: अब इसे 30-40 मिनट के लिए दम पर रख दें। |
10: अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:दालचीनी, बासमती चावल, शाही जीरा, लौंग और इलायची, प्याज, काली मिर्च, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, पुदीना और धनिया, घी, पानी, गरम मसाला |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Hyderabadi Bagara Rice Recipe in Hindi with your friends.