आज हम आपको बगारा एग मसाला रेसिपी (Bagara Egg Masala Recipe) बता रहे है। यह हैदराबाद की एक लोकप्रिय स्पेशल करी है। यह बगारा बैंगन की एक इम्प्रोमाइज स्पेशल करी डिश है, यह एग रेसिपी है, यह जीरा राइस के साथ सर्व करने पर काफी अच्छी लगती है।
Bagara Egg Masala Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
बगारा एग मसाला की सामग्री – Ingredients for Bagara egg masala |
|
4 अंडे | 4 टी स्पून मूंगफली |
2 टी स्पून तिल | 1 कप नारियल , कद्दूकस |
1 टी स्पून जीरा | 1/2 टी स्पून मेथी दाना |
2 सूखी लाल मिर्च | 4 लहसुन की कलियां, टुकड़ों में कटा हुआ |
4 कढ़ी पत्ता | 2 हरी मिर्च |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | 1 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टी स्पून गरम मसाला | 2 टी स्पून हल्दी पेस्ट |
स्वादानुसार नमक | 2 टी स्पून तेल |
1 कप पानी |
बगारा एग मसाला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करके उबले हुए अंडों को 2 मिनट तक भूनकर पैन से निकाल कर एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब तिल, मूंगफली और नारियल को थोड़े से पानी के साथ बारीक पीसकर पेस्ट बनाकर एक तरफ रख दीजिये। |
3: फिर एक पैन में तेल गर्म करके एक-एक करके जीरा, कढ़ीपत्ता, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और लहसुन डालकर एक मिनट के लिए भूनें। |
4: अब जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और धनिया पाउडर डालकर 3-4 मिनट तक भूनें। |
5: फिर पानी डालकर अच्छी तरह मिला लिजिएं। फिर अंडे और इमली का पेस्ट डालें। अब अंत में गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
6: अब उबले हुए चावल और एक बाउल रायता के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:मूंगफली, अंडे, नारियल, तिल, मेथी दाना, जीरा, लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पेस्ट, गरम मसाला, तेल, पानी, नमक |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bagara Egg Masala Recipe in Hindi with your friends.