आज हम आपको पनीर टिक्की रेसिपी (Paneer Tikki Recipe) बता रहे है। भारत के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से टिक्की एक है। टिक्की बच्चे ही नहीं बड़े भी काफी चाव से खाते हैं, इसे बनाना काफी आसान है। टिक्की सिर्फ 30 मिनट में बनाई जा सकती है। टिक्की एक काफी स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे सेंधा नमक मिलाकर बनाया जाता है और इस बार आप नवरात्रि के दौरान इसे खा सकते हैं। इसके अलावा आप पनीर टिक्की को अचानक घर आए मेहमनों के लिए भी स्नैक्स के रूप में सर्व कर सकते हैं। टिक्की को धनिए या पुदीने की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।
Paneer Tikki Recipe – Paneer Recipes
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
पनीर टिक्की की सामग्री |
|
200 ग्राम पनीर (मैश) | एक (उबालकर, छिला हुआ) आलू |
1/4 कप सिघांड़े का आटा | 2 टी स्पून सेंधा नमक |
1/4 टी स्पून काली मिर्च | 1 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ |
1 टेबल स्पून तुलसी के पत्ते, बारीक कटा हुआ | पैन फ्राई करने के लिए घी |
पनीर टिक्की बनाने की विधि – Paneer Tikki Recipe – Indian Recipes |
Step 1: सबसे पहले आलू को कदूकस करके इसमें कट्टू का आटा, पनीर, काली मिर्च, सेंधा नमक, तुलसी और हरी मिर्च डालें अच्छे से मिला और मिश्रण तैयार कर लें। |
Step 2: फिर इस मिश्रण से टिक्की बनाएं। |
Step 3: अब एक पैन में थोड़ा घी डालकर गर्म करके इन टिक्कियों को मीडियम आंच पर क्रिस्पी होने तक फ्राई कीजिए। |
Step 4: अगर जरूरत लगे तो इसमें और घी डालें और अंत में हरी चटनी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:आलू, पनीर (मैश), सेंधा नमक, सिघांड़े का आटा, हरी मिर्च, काली मिर्च, घी, तुलसी के पत्ते |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Paneer Tikki Recipe in Hindi with your friends.