आज हम आपको नेपाली पिरो आलू रेसिपी (Nepali Piro Aloo Recipe) बता रहे है। यह पिरो आलू एकदम इंडियन दम आलू की तरह होते है किन्तु उससे थोड़े स्पाइसी होते हैं। पिरो का मतलब होता है मिर्च और आलू तो आप सभी जानते है कि एक लोकप्रिय सब्जी है।
Nepali Piro Aloo Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
नेपाली पिरो आलू की सामग्री – Ingredients for Nepali Piro Aloo |
|
500 gms आलू | 1/4 टी स्पून मेथी दाना |
4 सूखी लाल मिर्च | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1/2 टी स्पून अजवायन | 2 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | एक चुटकी नेपाली तिमूर(वैकल्पिक) |
स्वादानुसार नमक | 3 टेबल स्पून सरसों का तेल |
नेपाली पिरो आलू बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म करके मेथी दाना, लाल मिर्च डालकर फूटने दें। |
2: फिर आलू, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
3: अब आलू को तेज आंच पर पकाएं जिससे वे भुन जाएं और आलू को पूरी तरह से पक जाने तक पकाएं। |
4: फिर आलू को एक तरफ रख दीजिये और उसी पैन में एक टेबल स्पून सरसों का तेल गर्म करके अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 5 मिनट के लिए भूनें। |
5: अब लाल मिर्च, धनिया, और नेपाली तिमूर पाउडर डालें। अब आलू को पैन में डालकर लगभग 5 मिनट तक अच्छी तरह से चलाएं। |
6: अंत में इसे चपाती या अपनी पसंद की किसी भी अन्य ब्रेड के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:मेथी दाना, आलू, हल्दी पाउडर, सूखी लाल मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, अजवायन, नेपाली तिमूर(वैकल्पिक), लाल मिर्च पाउडर, सरसों का तेल, नमक |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Nepali Piro Aloo Recipe in Hindi with your friends.