आज हम आपको एग इन ए ब्लैकेंट रेसिपी (Egg in a Blanket Recipe) बता रहे है। यह एक शानदार अमेरिकन स्टाइल रेसिपी है, इसे ब्रेकफास्ट में टोस्ट के साथ बेहद ही जल्दी बना सकते है। यह काफी स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी है। इस पर आप चाहे तो मसाले, हर्ब और चीज भी छिड़क सकते हैं।
Egg in a Blanket Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
एग इन ए ब्लैकेंट की सामग्री – Ingredients for Egg in a Blanket |
|
2 अंडे | 2 ब्राउन ब्रेड स्लाइस, कटा हुआ |
2 टेबल स्पून मक्खन | स्वादानुसार चिली फलेक्स |
स्वादानुसार ओरिगानो | स्वादानुसार नमक |
एग इन ए ब्लैकेंट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले हर ब्रेड स्लाइस को हार्ट शेप के कुकी कटर का उपयोग करके बीच में से काट लिजिएं। |
2: अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर उस पर एक ब्रेड स्लाइस रखें। आप आंच को कम रखें, और इसे भूरा होने दीजिये। इसे फिर दूसरी तरफ पलटें। |
3: फिर हार्ट शेप की आकार वाली ब्रेड के बीच में अंडा तोड़े। अब पैन को ढक्कन से ढक दीजिये और फिर इसे 3-4 मिनट के लिए पकने दीजिये। आपकी पसंद के अनुसार अंडा पका लें। |
4: अब इसे आराम से प्लेट में निकाल लिजिएं और बाकी ब्रेड स्लाइस के साथ इस प्रक्रिया को दोहराएं। |
5: अंत में चिली फलेक्स, ओरिगानो और नमक छिड़ककर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:ब्राउन ब्रेड स्लाइस, अंडे, चिली फलेक्स, मक्खन, नमक, ओरिगानो |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Egg in a Blanket Recipe in Hindi with your friends.