आज हम आपको नोंबू कांजी रेसिपी (Nombu Kanji Recipe) बता रहे है। यह तमिलनाडु में काफी प्रसिद्धएक दलिये जैसी रेसिपी है, इसे रमजान के अवसर पर पर तैयार किया जाता है। आप इसे आसानी से और झटपट बना सकते हैं।
Nombu Kanji Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
नोंबू कांजी की सामग्री – Ingredients for Nombu Kanji |
|
1 कप कच्चा चावल, हल्का उबला | 1 कप मूंग दाल |
1/2 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 कप टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टी स्पून अदरक.लहसुन का पेस्ट |
2 टेबल स्पून धनिया पत्ती | 4 कप पानी |
1/4 कप नारियल का दूध | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 हरी मिर्च | 1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर |
1 इंच दालचीनी छड़ी | 3 लौंग |
2 इलायची |
नोंबू कांजी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मूंग दाल और कच्चे चावल को दरदरे मिश्रण में पीस लिजिएं। |
2: फिर एक पैन में तेल गर्म करके लौंग, मेथी के बीज, दालचीनी, इलायची और मिर्च के साथ प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें। |
3: फिर गाजर और टमाटर के साथ गरम मसाला पाउडर, आवश्यक नमक और हल्दी पाउडर डालकर नरम होने तक भून लें और फिर कच्चा चावल मूंग दाल मिश्रण डालें। |
4: अब पानी और थोड़ा सा नारियल का दूध मिलाकर अच्छी तरह मैश कर लें। |
5: फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, अगर यह गाढ़ा हो तो थोड़ा और नारियल का दूध डाल सकते है। अब इसे अच्छी तरह से हिला लें। अंत में धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मूंग दाल, कच्चा चावल, गाजर, प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, टमाटर, पानी, धनिया पत्ती, हल्दी पाउडर, नारियल का दूध, गरम मसाला पाउडर, हरी मिर्च, लौंग, दालचीनी छड़ी, इलायची |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Nombu Kanji Recipe in Hindi with your friends.