आज हम आपको सोया पोहा रेसिपी (Soya Poha Recipe) बता रहे है। सोया पोहा एक काफी स्वादिष्ट, लाइट और बनाने में काफी आसान रेसिपी है, आपको इसमें सोया की गुडनेस मिलेगी। आप अपने दिन की शुरूआत इसके साथ हेल्दी तरीके से कर सकते हैं।
Soya Poha Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
सोया पोहा की सामग्री – Ingredients for Soya Poha |
|
200 gms चिड़वा | 20 ग्राम मटर |
40 ग्राम बीन्स | 30 ग्राम क्रम्बल सोया (हर्ब में भीगा हुआ) |
1 टी स्पून प्लांट बेस्ट ऑयल | एक चुटकी जीरा |
एक चुटकी सरसों के दाने | 8-10 कढ़ीपत्ता |
1 टी स्पून अदरक और हरी मिर्च, जूलियन | 20 ग्राम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
20 ग्राम टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ |
1/2 टी स्पून नींबू का रस | स्वादानुसार स्वीट और सॉर सीजनिंग |
सोया पोहा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले प्लांट बेस्ड ऑयल (जैतून का तेल) एक पैन में गर्म करें। |
2: फिर इसमें अदरक और हरी मिर्च, जीरा और सरसों के दाने के साथ ताजे हर्ब और कढ़ी पत्ते डालें। |
3: अब इसमें कुछ देर बाद टमाटर और प्याज डालें। फिर इसके बाद इसमें हल्के उबले हुए मटर और बीन्स के साथ ही क्रम्बल सोया, सॉर सीजनिंग और स्वीट डालें। |
4: फिर थोड़ी देर पकाकर भीगा हुआ चिड़वा डालें और अब कुछ देर सभी सामग्री के साथ अच्छी तरह पका लें। |
5: अंत में ऊपर से नींबू का रस डालें और बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश करें। फिर हरी चटनी और सोया स्टिक के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मटर, चिड़वा, क्रम्बल सोया (हर्ब में भीगा हुआ), बीन्स, जीरा, प्लांट बेस्ट ऑयल, कढ़ीपत्ता, सरसों के दाने, प्याज, अदरक और हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर, स्वीट और सॉर सीजनिंग, नींबू का रस |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Soya Poha Recipe in Hindi with your friends.