आज हम आपको बैटर फिश रेसिपी (Batter Fish Recipe) बता रहे है। यह सर्दी के मौसम में काफी अच्छा ऐपटाइज़र है, बैटर फिश को घर पर आसानी से बना सकते है। इसका बैटर पासर्ले और मैदा से तैयार किया जाता है। आपको इस डिश को बनाने में केवल 30 मिनट का ही समय लगेगा।
Batter Fish Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
बैटर फिश की सामग्री – Ingredients for Batter Fish |
|
500 gms ताजी मछली के पीस (रिवर सोल या सी बास) | 1 टेबल स्पून मैदा |
(एक मुट्ठी) पासर्ले, बारीक कटा हुआ | (डीप फ्राई करने के लिए) तेल |
बैटर के लिए: | |
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर | 1 कप मैदा |
1 अंडा (वैकल्पिक) | 1 कप सोडा वॉटर |
गार्निशिंग के लिए नमक और कालीमिर्च |
बैटर फिश बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले मछली को चलते पानी में धो लें, फिर इसे सूखा लें और अब इसे मैदे और पासर्ले पर रोल करके एक तरफ रख दीजिये। |
Step 2: अब बैटर के लिए, एक साफ बाउल में बेकिंग पाउडर, सोडा वॉटर, मैदा, सीजनिंग और अंडा डालकर बैटर तैयार कर लिजिएं। |
Step 3: अब तेल को कड़ाही में गर्म कर लिजिएं। |
Step 4: फिर मछली के हर पीस को बैटर में डिप करके इसे अच्छी तरह से कवर करके गर्म तेल में डालें। |
Step 5: फिर इन्हें मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। |
Step 6: अंत में इसे चिप्स, नींबू के टुकड़े, नमक और सिरके के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मैदा, ताजी मछली के पीस (रिवर सोल या सी बास), बेकिंग पाउडर, पासर्ले, तेल, अंडा (वैकल्पिक), मैदा, नमक, कालीमिर्च, सोडा वॉटर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Batter Fish Recipe in Hindi with your friends.