आज हम आपको मक्की मूली पराठा रेसिपी (Makki Mooli Paratha Recipe) बता रहे है। यह बहुत स्वादिष्ट पराठा रेसिपी है और यह खाने में बहुत स्वादिष्ट भी लगता है। यह आपकी विंटर स्पेशल की रेसिपीज में शामिल करने के लिए एक अच्छी रेसिपी है।
Makki Mooli Paratha Recipe
🫕 पकाने का समय: 10 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 2 |
🥣 तैयारी का समय: 15 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
⏰ टोटल टाइम: 25 मिनट |
मक्की मूली पराठा की सामग्री – Ingredients for Makki Mooli Paratha
-
- 2 मूली
- 2 कप मक्की का आटा
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
- तेल या घी
- 2 टेबल स्पून प्याज
- 1/2 टी स्पून लालमिर्च
- स्वादानुसार नमक
मक्की मूली पराठा बनाने की विधि
1. सबसे पहले 2 मूली को छीलकर धोकर साफ करके कददूकस करके इसका पानी निचोड़ लें।
2. अब मक्की का दो कप आटा लेकर इसमें स्वादानुसार नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
3. फिर कददूकस की हुई मूली भी डालकर मिला लें, और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंध लें।
4. ध्यान रहे पानी का इस्तेमाल सावधानी से करें क्योंकि मूली की वजह से आटा नरम हो सकता है।
5. अब आटे की लोई बनाकर गोलाकार में बेलकर गरम तवे पर डालकर तेल या घी को दोनों तरफ लगाकर पराठे को सेक लें।
6. अंत में गर्मागर्म पराठे को मनपसंद चटनी या सब्जी के साथ सर्व करें।
Key Ingredients: मक्की का आटा, मूली, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, लालमिर्च, धनिया पाउडर, नमक, तेल या घी |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Makki Mooli Paratha Recipe in Hindi with your friends.