आज हम आपको मिक्स लेंटिल स्प्राउट कबाब रेसिपी (Mix Lentil Sprouts Kebab Recipe) बता रहे है। क्रिस्पी नरम कबाब हर किसी को खाने में काफी स्वाद लगते हैं। किसी भी खास मौके पर आप इन कबाब को कभी भी बना सकते हैं।
Mix Lentil Sprouts Kebab Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
मिक्स लेंटिल स्प्राउट कबाब की सामग्री – Ingredients for Mix Lentil Sprouts Kebab |
|
200 ग्राम फ्राइड आलू (धोया और मसला हुआ) | 600 ग्राम मिक्स अंकुरित दाल, हल्की उबली हुई |
20 ग्राम हरी मिर्च | 40 ग्राम अदरक |
10 ग्राम लाल मिर्च (क्रश्ड) | 10 ग्राम हल्दी पाउडर |
8 ग्राम गरम मसाला पाउडर | 8 ग्राम लाल मिर्च पाउडर |
100 ग्राम ग्रीक योगर्ट | 1 चुकंदर |
1 कच्चा आम | स्वादानुसार नमक |
50 ग्राम वनस्पति तेल | 20 ग्राम ब्रेड क्रम्ब |
मिक्स लेंटिल स्प्राउट कबाब बनाने की विधि |
तैयारी: |
1: सबसे पहले स्प्राउट्स को धोकर हल्का उबाल लिजिएं, फिर ठंडा करके मोटे तौर पर काट लिजिएं। |
2: अब हरी मिर्च और अदरक को भी धोकर मोटा काट लिजिएं। |
3: फिर कच्चे आम को भी धोकर मोटा काट लिजिएं। |
4: अब चंकुदर को उबाल लिजिएं, फिर ठंडा करके काट लिजिएं। |
5: फिर आलुओं का भी धोकर छील लिजिएं और उन्हें धीमी आंच पर फ्राई करके ठंडा कर लिजिएं। |
कबाब बनाने के लिए: |
1: पहले एक पैन में तेल गर्म करके मिक्स स्प्राउट, हरी मिर्च और अदरक डालें। |
2: फिर इसमें सारे मसाले डालें और अब इन्हें ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
3: अब इसमें आलुओं को मैश करके स्प्राउट में ब्रेड क्रम्ब डाले। |
4: फिर मोल्ड में डालकर पैटी बना लिजिएं। |
5: अब इन पैटीज को नॉनस्टिक पैन् में दोनों तरफ से अच्छी तरह गोल्डन होने तक बेक कर लें और फिर बीटरूट डीप के साथ सर्व कीजिए। |
डीप बनाने के लिए: |
1: ग्रीक योगर्ट, अदरक, कटा हुआ चंकुदर, हरी मिर्च और नमक को एक साथ मिला लिजिएं। |
2: ध्यान रहे इसे पकने में कम से कम 30 मिनट का समय लगता है। |
Key Ingredients:मिक्स अंकुरित दाल, फ्राइड आलू (धोया और मसला हुआ), अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च (क्रश्ड), लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चुकंदर, ग्रीक योगर्ट, नमक, कच्चा आम, ब्रेड क्रम्ब, वनस्पति तेल |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mix Lentil Sprouts Kebab Recipe in Hindi with your friends.