आज हम आपको इलाहाबाद की तहरी रेसिपी (Allahabad ki Tehri Recipe) बता रहे है। यह एक स्वादिष्ट एक राइस पॉट मील है, इसकी उत्पति उत्तर प्रदेश में हुई। यह सुगंधित डिश है, बहुत सारी सब्जियों और विभिन्न मसालों से भरा हुआ होता है। ऊपर से एक चम्मच घी के साथ, आपको यह राइस रेसिपी जरूर आजमाना चाहिए।
Allahabad ki Tehri Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 25 मिनट |
इलाहाबाद की तहरी की सामग्री – Ingredients for Allahabad ki Tehri |
|
100 ml (मिली.) सरसों का तेल | 2 स्टिक दालचीनी |
2 तेज पत्ते | 4 भूरी इलायची |
8 हरी इलायची | 8-10 काली मिर्च |
8 लौंग | 2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
50 ग्राम लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ | 50 ग्राम अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ |
3-4 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टेबल स्पून जीरा |
2 टेबल स्पून धनिये के बीज(पीसा हुआ) | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून हींग (पानी में घुली हुई हींग) |
5 आलू (कटे हुए), उबले हुए | 3 गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ |
100 ग्राम हरी बीन्स, टुकड़ों में कटा हुआ | 100 ग्राम फूलगोभी, टुकड़ों में कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक | 200 ग्राम दही |
2 1/2 कप बासमती चावल | 6 कप वेजिटेबल स्टॉक |
50 ml (मिली.) घी | 1 गुच्छा ताजा धनिया |
1 नींबू |
इलाहाबाद की तहरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके तेज पत्ते, दालचीनी की छड़ें, हरी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर 2-3 मिनट तक हिलाएं। |
2: फिर इसमें पिसा हुआ जीरा और धनियां, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग का पानी डालकर मसाले को 5-6 मिनिट तक पकने दें। |
3: अब मसाला बेस में कटी हुई गाजर, उबले आलू, कटी हुई हरी बीन्स और फूलगोभी डालें। |
4: फिर स्वादानुसार नमक डालकर इसे ढककर 15 मिनट के लिए पकने दें, या फिर जब तक कि सब्जियां 75 प्रतिशत तक पक न जाएं। |
5: अब दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
6: फिर इसके बाद पहले से धोए हुए बासमती चावल डालकर तब तक हिलाएं जब तक कि चावल समान रूप से बेस के साथ लेपित न हो जाए। |
7: अब वेजिटेबल स्टॉक डालकर ढक दें और धीमी आंच पर चावल को पकने दें। |
8: फिर घी की कुछ बूंदो, ताजा हरा धनिया और कुछ नींबू के रस के साथ गार्निश करें। |
9: अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:दालचीनी, सरसों का तेल, भूरी इलायची, तेज पत्ते, काली मिर्च, हरी इलायची, प्याज, लौंग, अदरक, लहसुन, जीरा, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिये के बीज(पीसा हुआ), हींग (पानी में घुली हुई हींग), लाल मिर्च पाउडर, गाजर, हरी बीन्स, आलू (कटे हुए) उबले हुए, नमक, फूलगोभी, बासमती चावल, दही, घी, वेजिटेबल स्टॉक, नींबू, 1 गुच्छा ताजा धनिया |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Allahabad ki Tehri Recipe in Hindi with your friends.