आज हम आपको स्वीट पटैटो श्रीखंड रेसिपी (Sweet Potato Shrikhand Recipe) बता रहे है। शकरकंद इस श्रीखंड को एक मलाईदार और गाढ़ा एहसास देती है, इसमें शहद की मिठास स्वाद को बढ़ाती है और इन सभी अच्छी चीजों को एक साथ मिलाने के लिए दही से बेहतर कुछ नहीं है।
Sweet Potato Shrikhand Recipe
पकाने का समय: 05 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
स्वीट पटैटो श्रीखंड की सामग्री – Ingredients for Sweet Potato Shrikhand |
|
1 कप उबले/भुने और छिले हुए शकरकंद | 1 कप हंग कर्ड |
4 टेबल स्पून शहद/अपनी पसंद का स्वीटनर | ड्राई फ्रूट्स, टुकड़ों में कटा हुआ |
केसर रेशे(वैकल्पिक) |
स्वीट पटैटो श्रीखंड बनाने की विधि |
1: सबसे पहले रेगुलर दही को छान कर हंग कर्ड बना लिजिएं जिससे उसका एक्ट्रा पानी निकल जाए। |
2: फिर एक कटोरी में हंग कर्ड और शहद या अपनी पसंद का स्वीटनर मिला लें। |
3: अब शकरकंद लेकर इसे उबाल लें या फिर हल्का नरम और गूदेदार होने तक भून लें। |
4: फिर शकरकंद को छीलकर छोटे छोटे टुकड़े कर लिजिएं। |
5: अब एक ब्लेंडर में दही का मिश्रण और शकरकंद डालकर गाढ़ा क्रीमी पेस्ट बना लिजिएं। |
6: फिर ऊपर से कटे हुए मेवे और केसर से गार्निश करके सर्व करें। |
7: ध्यान रहे अच्छे रिजल्ट के लिए, इसे एक घंटे के लिए ठंडा होने दें और फिर इसे सर्व करें। |
Key Ingredients:हंग कर्ड, उबले/भुने और छिले हुए शकरकंद, ड्राई फ्रूट्स, केसर रेशे(वैकल्पिक), शहद/अपनी पसंद का स्वीटनर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sweet Potato Shrikhand Recipe in Hindi with your friends.