आज हम आपको कैरेट जिंजर सूप रेसिपी (Carrot Ginger Soup Recipe) बता रहे है। कैरेट जिंजर एक बहुत लाइट सूप है, आप इसे आराम से घर पर बना सकते हैं। यह सूप हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें आपको गाजर, अदरक और वेजिटेबल स्टॉक के साथ थाइम की फ्रेशनेस में भी मिलेगी।
Carrot Ginger Soup Recipe
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
कैरेट जिंजर सूप की सामग्री – Ingredients for Carrot Ginger Soup |
|
6-8 गाजर | 1/4 कप जैतून का तेल |
एक चुटकी नमक | 6 कप वेजिटेबल स्टॉक |
एक इंच अदरक का टुकड़ा | गार्निशिंग के लिए थाइम |
1/2 बड़ा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 लहसुन की कलियां, टुकड़ों में कटा हुआ |
कालीमिर्च |
कैरेट जिंजर सूप बनाने की विधि |
1: सबसे पहले गाजर को छीलकर आधा इंच गोलाकर में काट लिजिएं। फिर गाजर को 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल डालकर टॉस करके इस पर नमक छिड़कें। |
2: अब एक ओवन रैक को आंच से 6 से 8 इंच पर रखें और इसे ब्रॉइलर के रूप में इस्तेमाल करें। फिर गाजर को ब्रॉइल करें जब तक वह ब्राउन और नरम न हो जाए। इसे एक करछी की मदद से हर 5 मिनट बाद पलटते रहें, इसमें लगभग 15 से 20 मिनट तक का समय लगेगा। |
3: आप इस दौरान स्टॉक उबलने के लिए रख दें, इसमें हरी प्याज, एक टहनी थाइम और अदरक डालकर धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए पकने दीजिये। |
4: फिर मीडियम आंच पर मीडियम स्टॉक पॉट में जैतून के तेल गर्म करके प्याज डालकर ब्राउन होने दीजिये, इसे आप लगातार चलाते रहे। फिर इसमें लहसुन और इसके बाद गाजर मिक्स करें। |
5: अब स्टॉक में से अदरक और थाइम को निकालकर इसे प्याज वाले स्टॉक पॉट में डालें। जब तक गाजर प्यूरी के लिए नरम न हो जाए, इसमें 5 से 10 मिनट धीमी आंच पर उबाल आने दीजिये। |
6: फिर एक ब्लेंडर में मिश्रण को डालकर इसे स्मूद होने तक ब्लेंड कर लें। सूप अगर थोडा गाढ़ा लगे तो इसमें आप स्टॉक या पानी डालकर दोबारा गरम कर लें। अब इसमें नमक और कालीमिर्च डालकर मिक्स करें। |
7: अंत में इसे कटी हुई फ्रेश थाइम से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:जैतून का तेल, गाजर, कालीमिर्च, वेजिटेबल स्टॉक, नमक, थाइम, अदरक का टुकड़ा, लहसुन की कलियां, प्याज |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Carrot Ginger Soup Recipe in Hindi with your friends.