Sarso Ka Saag Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Food Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Veg Recipes

Sarso Ka Saag Recipe in Hindi – सरसो का साग रेसिपी – Veg Recipes

आज हम आपको सरसो का साग रेसिपी (Sarso Ka Saag Recipe) बता रहे है। आप अपने सर्दियों के मेन्यू में सरसो के साग की इस मुंह-पानी वाली रेसिपी को जरूर शामिल करें। पालक, बथुआ और सरसो को एक साथ मिलाकर बनने वाली यह डिश बनाने में काफी आसान और जल्दी बन जाती है। साग पर देसी घी डालकर इसे मक्की की रोटी के साथ सर्व कर सकते है।

Sarso Ka Saag Recipe

पकाने का समय: 40 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 55 मिनट

सरसो का साग की सामग्री – Ingredients for Sarso Ka Saag

1 1/2 किलो सरसों के पत्ते 250 ग्राम पालक
250 ग्राम बथुआ साग 50 ग्राम मकई का आटा
4 हरी मिर्च, कटी हुई 20 लहसुन कलियां
3 बड़ा प्याज 2 इंच अदरक
1 टी स्पून हल्दी 1 कप पानी
4 टेबल स्पून घी

सरसो का साग बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले साग को साफ करके काटकर धो लिजिएं।
2: फिर एक पैन या प्रेशर कुकर में मकई के आटे को छोड़कर सभी सामग्री डालकर इसे ढककर 6-7 मिनट के लिए पकाएं।
3: आप अगर इसे बनाने के लिए कड़ाही का इस्तेमाल कर रहे है, तो इसे ढककर साग पूरी तरह पकने तक पकने दें। कभी-कभार बीच में चलाएं।
4: फिर एक ब्लेंडर में साग के साथ मकई के आटा डालकर इसे ब्लेंड कर लिजिएं।
5: अब एक दूसरे पैन में पका हुआ साग डालकर 25-30 मिनट के लिए फिर अच्छे से पकाएं।
तड़का बनाने के लिए:
1: पहले एक छोटे पैन में घी गर्म कर लें।
2: फिर इसमें कटी हुई प्याज डालकर लाइट ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
3: अब इसमें पका हुआ साग डालकर इसे पकने दें और बीच में चलाते भी र​हे।
4: अंत में गरमागरम सरसों का साग साबुत हरी मिर्च, कटी हुई प्याज, मक्खन या देसी घी डालकर मक्की की रोटी के साथ सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

पालक, सरसों के पत्ते, मकई का आटा, बथुआ साग, लहसुन कलियां, हरी मिर्च, अदरक, प्याज, पानी, घी, हल्दी

Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Sarso Ka Saag Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *