आज हम आपको चना चाट रेसिपी (Chana Chaat Recipe) बता रहे है। यह एक जल्दी बनने वाली एक स्वादिष्ट चाट रेसिपी है। आम चाट की तरह इसे पापड़ी या भल्ले से बनाया नहीं गया है बल्कि इसमें मटर, चने, अनार, आलू, तिल, टमाटर और हल्के मसाले डालें गए हैं। आप इसे केवल कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
Chana Chaat Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
चना चाट की सामग्री – Ingredients for Chana Chaat |
|
50 ग्राम चने | 50 ग्राम ब्राउन मटर |
1/2 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 आलू (उबालकर कटा हुआ) |
50 ग्राम हरी मटर (उबली हुई) | स्वादानुसार नमक |
1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 हरी मिर्च | 1 टी स्पून चाट मसाला |
2 लहसुन की कलिया, तला हुआ | चिकन स्लाइस (वैकल्पिक) |
1 टी स्पून पुदीने की चटनी | 1/2 कप अनार |
2 टी स्पून तिल | 1 नींबू का रस |
2 टी स्पून इमली एक्सट्रैक्ट | 1 हरी प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ |
चना चाट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में चने और ब्राउन मटर डालें। |
2: फिर इसमें कटा हुआ टमाटर, प्याज, उबले हुए आलू को मिलाएं। |
3: अब हरी मिर्च और उबलें हुए मटर डालकर मिक्स कर लें। |
4: फिर लाल मिर्च, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। |
5: अब इसमें अनार के दाने, लहसुन की कली, नींबू का रस, तिल, इमली एक्सट्रैक्ट और पुदीने की चटनी डाले। |
6: फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और अंत में इसे ठंडा करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:ब्राउन मटर, चने, आलू (उबालकर कटा हुआ), टमाटर, नमक, हरी मटर (उबली हुई), लाल मिर्च पाउडर, प्याज, चाट मसाला, हरी मिर्च, चिकन स्लाइस (वैकल्पिक), लहसुन की कलिया, अनार, पुदीने की चटनी, नींबू का रस, तिल, हरी प्याज, इमली एक्सट्रैक्ट |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chana Chaat Recipe in Hindi with your friends.