आज हम आपको आंध्र क्रैब मीट मसाला रेसिपी (Andhra Crab Meat Masala Recipe) बता रहे है। यह एक आंध्र की एक काफी स्वादिष्ट रेसिपी है, आप इसे खाने के बाद भी इसके फैन हो जाओगे। इसमें क्रैब के मीट को चॉप मसाला, नींबू के रस और मसालों के साथ पकाया जाता है। आप इस डिश को रोटी और उबले हुए चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
Andhra Crab Meat Masala Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
आंध्र क्रैब मीट मसाला की सामग्री – Ingredients for Andhra Crab Meat Masala |
|
200 gms प्रोसेस्ड क्रैब मीट | 60 ग्राम रिफाइंड तेल |
2 ग्राम कढ़ीपत्ते | 10 ग्राम लहसुन |
6 ग्राम हरी मिर्च | 40 ग्राम प्याज |
15 ग्राम अदरक-लहसुन | 10 ग्राम हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 ग्राम धनिया पाउडर | 1 ग्राम जीरा पाउडर |
1 ग्राम हल्दी पाउडर | 1 ग्राम गरम मसाला पाउडर |
3 ग्राम कशमिरी लाल पाउडर | 2 ग्राम नमक |
1 नींबू | 80 ग्राम चॉप मसाला |
20 ग्राम टमाटर |
आंध्र क्रैब मीट मसाला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें लहसुन, प्याज, कढ़ीपत्ते, हरी मिर्च के साथ अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। |
2: अब इसमें प्रोसेस्ड क्रैब डालकर 5 मिनट और भूनें। |
3: अब क्रैब के कलर बदलने के 10 मिनट बाद इसे मीडियम आंच पर पकाएं, फिर इस पर सूखे मसाले डालें जैसे, धनिया, हल्दी, कशमिरी लाल मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर, जीरा और स्वादानुसार नमक डालें। अब इसे चलाएं जिससे क्रैब सभी मसालों में अच्छी तरह कोट हो सके। |
4: फिर इस मिश्रण में नींबू का रस, कटे हुए टमाटर और चॉप मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें आधा कप पानी डालें जब तक क्रैब अपनी खुद की नमी से अच्छी तरह नहीं पकता। |
5: अब इस पर ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट तक पकाएं या फिर मीट में से जब तक पानी बाहर आ जाए तब तक पकाएं। |
6: फिर ढक्कन हटाकर मसालों का लेवल देखें की वह अच्छे से मिक्स हो गए हैं। |
7: अब एक बार यह जब पक जाए तब आंध्र क्रैब मीट मसाला को हरा धनिया डालकर गार्निश करके स्टीम्ड राइस के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:रिफाइंड तेल, प्रोसेस्ड क्रैब मीट, लहसुन, कढ़ीपत्ते, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, कशमिरी लाल पाउडर, चॉप मसाला, नींबू, टमाटर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Andhra Crab Meat Masala Recipe in Hindi with your friends.